Search KhabarFast

Press ESC to close

OpenAI के दफ्तर में छात्रों का प्रदर्शन, ‘हमारा भविष्य मत चुराओ’ के लगे नारे; 13 गिरफ्तार

OpenAI के दफ्तर में छात्रों का प्रदर्शन, ‘हमारा भविष्य मत चुराओ’ के लगे नारे; 13 गिरफ्तार

AI Protest: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में सोमवार को AI कंपनी OpenAI के खिलाफ छात्रों ने प्रदर्शन किया। 30 से ज्यादा छात्र कार्यकर्ता एक बिल्डिंग में पहुंचे, जहां OpenAI का पब्लिक-फेसिंग लॉबिंग ऑफिस मौजूद है। प्रदर्शनकारियों ने कंपनी की AI नीतियों और टेक कंपनियों के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव का विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने बिल्डिंग की लॉबी में घुसकर एक बड़ा बैनर लगाया, जिस पर लिखा था “Stop Stealing Our Future” यानी “हमारा भविष्य मत चुराओ।” कुछ प्रदर्शनकारियों के हाथों में ऐसे पोस्टर भी थे, जिन पर लिखा था- “OpenAI ने मेरे सीनेटर को खरीद लिया।” 

13 लोग हुए गिरफ्तार 

करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। मेट्रोपॉलिटन पुलिस डिपार्टमेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुल 13 लोगों को गैरकानूनी तरीके से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों को अलग-अलग थानों में ले जाकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। फिलहाल प्रदर्शनकारियों की पहचान और उनकी वर्तमान स्थिति के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

20 से ज्यादा राज्यों में हो रहे प्रदर्शन 

इस प्रदर्शनी का आयोजन Sunrise Movement नाम के जलवायु संगठन और AI विरोधी समूह QuitGPT ने किया था। दोनों संगठनों के मुताबिक, अगस्त में अमेरिका के 20 से ज्यादा राज्यों में इसी तरह के प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इनका मुख्य संदेश राजनेताओं से बड़ी टेक कंपनियों के प्रभाव से दूरी बनाने की अपील करना है। प्रदर्शन में शामिल छात्र आयोजक राया गुप्ता ने कहा कि उनकी पीढ़ी को यह भरोसा नहीं है कि कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें नौकरी मिलेगी या सभी लोगों को साफ पानी मिल सकेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी टेक कंपनियां राजनीति और चुनावों पर अपना प्रभाव बढ़ा रही हैं।

AI से जुड़े प्रदर्शनों की बढ़ रही संख्या 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि AI का तेजी से बढ़ता इस्तेमाल रोजगार, पर्यावरण और लोकतंत्र जैसे मुद्दों पर असर डाल सकता है। उनका आरोप है कि सरकारें और राजनीतिक दल AI कंपनियों की बड़ी लॉबिंग और निवेश के सामने झुक रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में AI से जुड़े विरोध प्रदर्शनों की संख्या बढ़ रही है। कहीं लोग डेटा सेंटर बनाने का विरोध कर रहे हैं तो कहीं सरकारी एजेंसियों में AI के इस्तेमाल के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों का क्या है आरोप

OpenAI का वॉशिंगटन ऑफिस हाल ही में चर्चा में आया है। वहीं, कंपनी से जुड़े एक सुपर PAC द्वारा आगामी मिडटर्म चुनावों में 140 मिलियन डॉलर से ज्यादा खर्च किए जाने का दावा भी किया गया है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि इस तरह की राजनीतिक फंडिंग के जरिए AI से जुड़े नियमों और नीतियों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस कार्रवाई के बाद प्रदर्शन खत्म हो गया, लेकिन AI कंपनियों के बढ़ते राजनीतिक प्रभाव और उनके खिलाफ युवाओं की नाराजगी का मुद्दा अमेरिका में लगातार चर्चा में बना हुआ है।

Also read: कपड़े धोने से लेकर Bentley चलाने तक का काम, सैलरी 90 लाख! वायरल हुआ अनोखा जॉब विज्ञापन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का चौंका देने वाला खुलासा, बोले- हां मेरी जान को था खतरा, इसी वजह से बदला गया तुर्की में विमान

Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। ट्रंप ने माना है कि पिछले महीने तुर्की में NATO समिट से लौटते समय, सीक्रेट सर्विस और सेना के कहने पर उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर मिले "खतरे" के कारण चुपके से अपना विमान बदलना पड़ा था। मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने वहीं किया जो सीक्रेट सर्विस और सेना ने उनसे करने को कहा था और वे एक दूसरी फ्लाइट में सवार हो गए।

कपड़े धोने से लेकर Bentley चलाने तक का काम, सैलरी 90 लाख! वायरल हुआ अनोखा जॉब विज्ञापन

यूनाइटेड किंगडम की एक पुरानी और प्रतिष्ठित मैगजीन ‘द लेडी’ में छपे एक नौकरी के विज्ञापन ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी है। विज्ञापन में एक रहस्यमयी इंटरनेशनल बिजनेसमैन और रेसिंग ड्राइवर ने अपने लिए पर्सनल असिस्टेंट की तलाश की है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast