Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हिसार के इस बिजी रोड को किया जाएगा अपग्रेड, 6-लेन बनाने का मास्टर प्लान तैयार; पैदल यात्रियों को भी मिलेगी सुरक्षा

Haryana News: हिसार के इस बिजी रोड को किया जाएगा अपग्रेड, 6-लेन बनाने का मास्टर प्लान तैयार; पैदल यात्रियों को भी मिलेगी सुरक्षा

Haryana Road Connectivity: हरियाणा में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने शहर के सबसे बिजी मार्गों में शामिल पुराने दिल्ली रोड को एक नया रूप देने के लिए मास्टर प्लान तैयार किया है। जिससे यात्रियों का सफर आसान बनेगा और समय की भी बचत होगी। बता दें,मौजूदा तुलसी चौक से सिरसा चुंगी तक का मार्ग अभी 4-लेन का है, जिसे बढ़ाकर 6-लेन में अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए राज्य के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा की पहल पर इस परियोजना के लिए सरकार ने हाल ही मेंं 43 करोड़ 35 लाख 48 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है।

6-लेन में अपग्रेड होने से होगा कितना फायदा?

सरकार का मानना है कि इस योजना से गाड़ियों की भीड़ कम होगी और आवाजाही में सुधार होगा। साथ ही, इससे पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों और स्थानीय निवासियों को भी फायदा मिलेगा। जिसके लिए तुलसी चौक से सिरसा चुंगी तक के सड़कों के दोनों तरफ सर्विस लेन के साथ 2 मीटर चौड़े फुटपाथ बनाए जाएंगे। इसके अलावा सड़क पार करने के लिए जगह-जगह टेबल-टॉप पेडेस्ट्रियन क्रॉसिंग भी बनाई जाएगी, जिससे पैदल चलने वाले यात्रियों को सड़क पार करने में आसानी होगी। तो वहीं, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बोलार्ड्स लगाए जाएंगे।

इसके अलावा फुटपाथ पर वाहनों की अवैध पार्किंग रोकने के लिए भी कई प्रावधानों को शामिल किया है। अक्सर रात के समय सड़कों पर पर्याप्त लाइट नहीं होता, जिससे गाड़ी चलाने वालों और पैदल चलने वालों को परेशानी होती है। लेकिन इस योजना के तहत इस तरह के सड़कों पर 300 मिमी और 200 मिमी चौड़ी थर्मोप्लास्टिक रिफ्लेक्टिव मार्किंग भी की जाएगी।

सिरसा चुंगी पर बनेगा वन-वे फ्लाईओवर

मालूम हो कि तुलसी चौक से सिरसा चुंगी तक के मार्ग को 6-लेन में बनाने वाली योजना के साथ सिरसा चुंगी पर वन-वे हाईवे फ्लाईओवर का भी निर्माण किया जाना है। इस फ्लाईओवर के बनने से अग्रोहा और सिरसा की ओर जाने वाला ट्रैफिक कम होगा। क्योंकि यह पूरा ट्रैफिक उसी फ्लाईओवर की ओर मुड़ जाएगा। ऐसा होने से फ्लाईओवर के नीचे वाली सड़कों पर ट्रैफिक कम होगा। जिससे लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सकती है।     

Also read: हरियाणा में बढ़ती ठंड को देख बड़ा फैसला, शिक्षा विभाग ने बदला स्कूलों का समय,जानिए नया टाइम टेबल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: बवानी खेड़ा में नहरी हेड पर मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस शिनाख्त में जुटी

Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले के बवानी खेड़ा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब खेड़ी दौलतपुर के पास सुंदर ब्रांच नहर के हेड पर एक अज्ञात महिला का शव मिला। शुक्रवार सुबह नहर में शव फंसे होने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए नई पहल, प्राकृतिक और जैविक खेती को लेकर बनेगी समन्वित योजना

Haryana News: हरियाणा सरकार प्रदेश में जैविक और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने को लेकर खासी संजीदा है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने अधिकारियों को प्राकृतिक खेती के लिए उपयुक्त कम से कम पांच फसलों की पहचान कर उनके उत्पादन, प्रोत्साहन एवं विपणन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इस पहल के तहत हल्दी, लाल मिर्च और अदरक जैसी फसलों की संभावनाओं पर भी विचार किया जा सकता है।

Haryana News: सैनिक स्कूलों में एडमिशन का मौका, प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 2 दिसंबर

Haryana News: सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए हर वर्ष अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है। करनाल के कुंजपुरा स्थित सैनिक स्कूल में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए छठी व नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए छात्र व छात्राओं से 2 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए है। पात्र विद्यार्थी स्कूल की वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/sainik-school-society/   पर आवेदन कर सकते है तथा वेबसाइट पर अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का ब्रॉशर भी उपलब्ध है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast