Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: सीएम धामी ने धनतेरस-दीपावली और भैयादूज की दी शुभकामनाएं, स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील

Uttarakhand News: सीएम धामी ने धनतेरस-दीपावली और भैयादूज की दी शुभकामनाएं, स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भैयादूज की शुभकामनायें दी है। इस अवसर पर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि धनतेरस आरोग्यता के देव भगवान धन्वंतरी की पूजा का पर्व है। भगवान धन्वंतरी हम सबके जीवन में सुख-समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें इसकी उन्होंने कामना की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए दीपावली के पावन पर्व को सुख, समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक बताया है। उन्होंने कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश के आशीर्वाद से हम सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्यता का संचार हो।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गोवर्धन पूजा समाज एवं देश की आर्थिक एवं सांस्कृतिक संसाधनों के संरक्षण का प्रतीक है। भैयादूज के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों, विशेष रूप से महिलाओं को बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भाई-बहनों के आपसी प्रेम, मातृ शक्ति के सम्मान के साथ परिवार एवं समाज में उनके महत्व को भी प्रदर्शित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं स्वदेशी अपनाओं के मंत्र को आत्मसात करते हुए स्वदेशी व स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक बढ़ावा देकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में हम सहयोगी बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों की खरीद से स्थानीय शिल्प, कुटीर उद्योग और महिला स्वयं सहायता समूहों को भी सीधा लाभ मिलता है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में विकास की बौछार! CM सैनी ने कुरुक्षेत्र को दिए ₹44.83 करोड़ के प्रोजेक्ट, बिजली-सेहत-सड़क सब होगा अपग्रेड

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पिपली, लाडवा और थानेसर इलाकों में 44.83 करोड़ रुपये के कई पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इन प्रोजेक्ट्स का मकसद लोकल पावर ग्रिड, हेल्थकेयर एक्सेस और शहरी सफाई को मजबूत करना है।पिपली के दौरे के दौरान, सैनी ने ऐतिहासिक नीलधारी गुरुद्वारा पिपली साहिब में माथा टेका और राज्य के लोगों के सामाजिक मेलजोल, शांति और आर्थिक खुशहाली के लिए अरदास की। उन्होंने 13.36 करोड़ रुपये के चार पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का औपचारिक उद्घाटन किया

पटना में छठ पर बना इतिहास! अदाणी सीमेंट ने लगाया दुनिया का सबसे बड़ा सूप, देखने उमड़ी भीड़

Chhath Mahaparv Patna: लोक आस्था का महापर्व छठ अब बिहार के अलावा देश के दूसरे हिस्सों में भी बड़ी धूम-धाम से मनाया जाने लगा है। आप कह सकते हैं कि छठ अब एक राष्ट्रीय पर्व हो गया है। इस बीच छठ महापर्व के मौके पर अदाणी सीमेंट ने बिहार की राजधानी पटना में 25 फीट ऊंचे सूप को लगाया है। कंपनी का दावा है कि यह दुनिया का सबसे बड़ा सूप है

छठ पूजा के दिन पटना में दर्दनाक हादसा, गंगा में डूबे 4 युवक, 1 का शव मिला, 3 की तलाश जारी

Chhath Puja Hadsa Ptana: बिहार की राजधानी पटना में छठ महापर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पटना जिले के मिर्जापुर गांव में रविवार को तीन किशोर छठ घाट की सफाई और सजावट करते समय पुनपुन नदी में लापता हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, आसू, सूरज और आदित्य नाम के तीनों किशोर घाट पर काम करते हुए अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast