Stock Market: शेयर बाजार फिर हुआ धड़ाम, ये दस बड़े स्टॉक ने निवेशकों को किया निराश

Stock Market: शेयर बाजार फिर हुआ धड़ाम, ये दस बड़े स्टॉक ने निवेशकों को किया निराश

Stock Market Crash: शेयर बाजार ने एक बार फिर गोता लगा दिया है। शुक्रवार यानी 20 दिसंबर को फिर से शेयर मार्केट में भारी गिरावट दर्ज की गई। बता दें कि सेंसेक्स 1200 अंक टूट गया। जबकि निफ्टी 364 अंकों तक गिर गया। इतनी बड़ी गिरावट बाजार के अंतिम समय में आई है। वहीं, बैंक निफ्टी की बात करें, तो वह 816 अंक टूट गया। इसके अलावा निफ्टी नेक्सट फिफ्टी में करीब 2000 अंकों की गिरावट दर्ज की गई।

बता दें कि सेंसेक्स शुक्रवार को 1176 अंक पर क्लोज हुआ, जबकि निफ्टी 364 अंक टूटकर 23,587 पर बंद हुआ। बीएसई टॉप 30 शेयरों में JSW Steel, nestle , icic bank के शेयरों में सिर्फ हरे निशान पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट टेक महींद्रा के शेयरों में देखी गई। टेक महींद्रा के शेयर में 3.92 फीसदी की गिरावट हुई। इसके अलावा, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, महिंद्रा बैंक, टाटा मोटर्स और एसबीआई  के शेयरों में 3 फीसदी गिरावट दर्ज की गई।

निफ्टी के इन शेयरों में गिरावट

वहीं, निफ्टी के टॉप 50 शेयरों की बात करें, तो कुल 45 शेयरों में गिरावट रही। जबकि 5 शेयर तेजी पर रहे। इन शेयरों में भी करीब 4 फीसदी तक की गिरावट आई है। वहीं, आईटी, टेलीकॉम, फाइनेंशियल सर्विसेज, पीएसयू, प्रवाईट बैंक सेक्टर, मीडिया सेक्टर में 3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। 

क्यों दर्ज हुई इतनी गिरावट? 

शेयर बाजार में लास्ट टाइम पर हैवी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में ये सवाल मन में उठ रहा होगा कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो इतनी बड़ी गिरावट आई है। दरअसल फेडरल रिजर्व बैंक की ओर से रेट कट के ऐलान के बाद मार्केट में भारी गिरावट आई थी। खासकर आईटी  सेक्टर के शेयर अधिक दबाव में थे। ऐसे में विदेशी निवेशकों द्वारा पैसा निकालने की प्रक्रिया और तेज हो गई। जिसके बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी बिकवाली देखी जा रही है।              

Leave a comment