Silver Price: चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट होने के बाद तेजी देखी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का भाव 6 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंचकर 1,54,593 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया। इन तेजी से उन निवेशकों को कुछ राहत मिली है, जिन्हें पिछले कुछ महीनों में घाटा हुआ है।
दरअसल, जनवरी 2026 में चांदी का भाव 4.27 लाख रुपए प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। हालांकि, तब से अब तक कीमतों में 64 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इस महीने भी चांदी के भाव में 25000 रुपए की कमी आई है।
क्यो अचानक कीमतों में हुई बढ़ोतरी
चांदी की कीमतों में आई तेजी के पीछे मुख्य रूप से निचले स्तर खरीदारी और शॉर्ट कवरिंग को वजह माना जा रहा है। जब कीमतें लगातार गिरती हैं तो कुछ निवेशक पहले से लगाए गए गिरावट के दांव को खत्म करने के लिए खरीदारी करते हैं। इसे शॉर्ट कवरिंग कहते हैं। इसके अलावा टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनियों के शेयरों में स्थिरता और अमेरिका में थैंक्सगिविंग की छुट्टी के कारण कम खरीदारी ने भी कीमतों को सपोर्ट किया है।
क्या आगे में भी बढ़ेगा रेट
रिपोर्ट में एक्सपर्ट्स का कहना है कि चांदी की कीमतों में गिरावट अब अहम स्तर के करीब पहुंच सकती है। मई के करीब 89.50 डॉलर के उच्च स्तर से आई गिरावट में एक खास पैटर्न दिखता है। इसे हार्मोनिक पैटर्न कहा जाता है। इसके आधार पर माना जा रहा है कि गिरावट का मौजूदा दौर अपने अंतिम चरण के करीब हो सकता है। इसके अलावा रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स में भी कुछ ऐसे संकेत मिले है, जो बताते हैं कि कीमतों में लगातार गिरावट की रफ्तार गिर रही है।
Also read: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर, जानें क्या है कारण