BOB Vacancy 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (WMS) विभाग के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 837 पद भरे जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी बैंक में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं तो BOB का ऑफिशियल वेबसाइट (bankofbaroda.bank.in) पर विजिट करें और ऑनलाइन आवेदन करें। इस भर्ती से जुड़ा एक बड़ा अपडेट यह भी है कि आवेदन करने के लिए आखिरी तारीख 24 नवंबर 2026 थी, लेकिन अब आप 07 दिसंबर तक अप्लाई कर सकते है। इसलिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार बिना देर किए इन पदों के लिए अप्लाई कर दें।
इन तारीखों पर गौर करें
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत - 04 नवंबर 2026
आवेदन की पुरानी आखिरी तारीख - 24 नवंबर 2026
आवेदन की नई आखिरी तारीख - 07 दिसंबर 2026
किस पद पर कितनी वैकेंसी?
कुल पद - 837 पद
डिप्टी मैनेजर - सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर - 791 पद
AVP I - टेरिटरी हेड - 35 पद
AVP II - ग्रुप हेड - 8 पद
AVP I - इन्वेस्टमेंट प्रोडक्ट मैनेजर - 2 पद
AVP II - हेड इन्वेस्टमेंट - 1 पद
Also read: क्या WhatsApp से मिलेगा eSIM डेटा प्लान? विदेश में अब नहीं लेना पड़ेगा नया सिम, जानें पूरा फीचर
कौन कर सकता है आवेदन?
1. शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा मैनेजमेंट की फुल-टाइम पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री/डिप्लोमा के साथ MBA (फाइनेंस / मार्केटिंग / बैंकिंग) होना चाहिए।
2. उम्र सीमा - उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 24 से 35 साल और अधिकतम उम्र 35 से 50 साल होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को छूट देने का भी प्रावधान है।
3. अनुभव - सभी पदों के अनुसार 3 से 12 साल तक का संबंधित क्षेत्र में अनुभव होन जरूरी है। इसके अलावा प्रोफेशनल सर्टिफिकेट की भी जरूरत होगी।
कैसे करें आवेदन?
1. सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर विजिट करें।
2. इसके बाद होम पेज पर Careers वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और Current Opportunities में जाकर Wealth Management Services Recruitment वाले नोटिफिकेशन को चुनें।
3, Apply Online पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करें।
4. इसके बाद फॉर्म में अपनी सही जानकारी भरें।
5. फिर साथ ही, फोटो, सिग्नेचर, रिज्यूमे और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
6. सभी जानकारी को सही से भरें और फॉर्म सबमिट कर दें।
9. आखिर में उसका प्रिंटआउट लेना न भूले।
कितनी है आवेदन फीस?
1. UR / OBC / EWS - 850 रुपये
2. SC / ST / PwD / पूर्व सैनिक / महिला उम्मीदवार - 175 रुपये
कैसे होगा सेलेक्शन?
बता दें, इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, ग्रुप डिस्कशन, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के तहत होगा। हालांकि पदों के अनुसार प्रक्रिया में कुछ बदलाव भी संभव है। इसलिए पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें।