Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या WhatsApp से मिलेगा eSIM डेटा प्लान? विदेश में अब नहीं लेना पड़ेगा नया सिम, जानें पूरा फीचर

क्या WhatsApp से मिलेगा eSIM डेटा प्लान? विदेश में अब नहीं लेना पड़ेगा नया सिम, जानें पूरा फीचर

WhatsApp Update:  WhatsApp अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लाने वाला है, जो विदेश यात्रा करने वालों की सबसे बड़ी टेंशन खत्म कर देगा। अब विदेश जाने पर न तो लोकल SIM खरीदनी पड़ेगी और न ही महंगा इंटरनेशनल रोमिंग पैक लेना पड़ेगा।दरअसल, आने वाले समय में यूजर WhatsApp के अंदर ही विदेश के लिए eSIM डेटा प्लान खरीद पाएंगे। WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp इसके लिए 1Global के साथ पार्टनरशिप कर रहा है। इस फीचर की झलक WhatsApp के Android बीटा वर्जन 2.26.47.4 में देखने को मिली है।

कैसे काम करेगा ये फीचर?

WhatsApp में इस नए फीचर के आने से विदेश जाने वाले यूजर अपनी जरूरत के हिसाब से इंटरनेट प्लान खोज सकेंगे। माना जा रहा है कि WhatsApp इसमें फिक्स्ड डेटा और अनलिमिटेड डेटा दोनों तरह के प्लान पेश करेगा।यानी किसी को कम इंटरनेट चाहिए तो वो लिमिटेड डेटा वाला प्लान ले सकेगा, वहीं ज्यादा इस्तेमाल करने वाले यूजर अनलिमिटेड डेटा का ऑप्शन चुन सकेंगे। यूजर देश का नाम सर्च करके या पॉपुलर ट्रैवल डेस्टिनेशन और अलग-अलग क्षेत्रों के हिसाब से भी प्लान सेलेक्ट कर पाएंगे। इसके साथ ही ग्लोबल डेटा प्लान का ऑप्शन भी मिलने की पूरी संभावना है। प्लान खरीदने के बाद WhatsApp सपोर्टेड फोन में eSIM इंस्टॉल करने की सुविधा देगा।

सिम निकालने की भी नहीं होगी जरूरत

इसकी सबसे खास बात ये होगी कि यूजर को अपने फोन की मौजूदा SIM निकालने की जरूरत नहीं होगी। ट्रैवल eSIM अलग से काम करेगी और फोन में पहले से मौजूद SIM भी ऑन रहेगी। ऐसे में यूजर अपने पुराने मोबाइल नंबर पर कॉल और मैसेज रिसीव करते रहेंगे।जैसे ही फोन विदेश में किसी नेटवर्क से कनेक्ट होगा, खरीदा गया डेटा प्लान अपने आप एक्टिव हो जाएगा। WhatsApp इसकी जानकारी नोटिफिकेशन के जरिए भी देगा।

Also read: Gold-Silver Price Today 27 November: शादी के सीजन में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में आया बड़ा उछाल, चेक करें 27 नवंबर के लेटेस्ट रेट

कब आएगा WhatsApp का ये फीचर?

WhatsApp का ये नया फीचर कब से रोलआउट होना शुरू होगा, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल ये फीचर शुरुआती दौर में है और इस पर काम जारी है। अभी बीटा यूजर्स भी इसका इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 27 November: शादी के सीजन में सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत में आया बड़ा उछाल, चेक करें 27 नवंबर के लेटेस्ट रेट

27 November Gold-Silver Rate: देशभर में शादी का सीजन शुरु हो चुका है। इस बीच, सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। आज 27 नवंबर शुक्रवार को सर्राफा बाजार से पहले कीमती धातुओं के दामों में बड़ा बदलाव हुआ है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने के वायदे भाव में 111 रुपये की गिरावट देखी गई, जिससे इसकी ताजा कीमत 1,22,161 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। तो वहीं, दूसरी तरफ चांदी के वाायदे भाव में तेजी का दौर देखा गया। MCX पर 3283 रुपये की बढ़ोतरी के साथ इसकी ताजा कीमत 1,45,800 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।

Bank of Baroda Recruitment 2026: बैंक में नौकरी का सपना होगा पूरा! BOB में निकली 837 पदों पर बंपर वैकेंसी; आवेदन करने की ये है आखिरी तारीख

BOB Vacancy 2026: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने अपने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज (WMS) विभाग के लिए बड़ी भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत 837 पद भरे जाएंगे। ऐसे में अगर आप भी बैंक में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं तो BOB का ऑफिशियल वेबसाइट (bankofbaroda.bank.in) पर विजिट करें और ऑनलाइन आवेदन करें।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast