Search KhabarFast

Press ESC to close

Rohit Sharma के हाथों में Mumbai Indians की कमान, सस्पेंस खत्म, कप्तान के रूप में हिटमैन की वापसी

Rohit Sharma के हाथों में Mumbai Indians की कमान, सस्पेंस खत्म, कप्तान के रूप में हिटमैन की वापसी

Rohit Sharma MI Captain: हार्दिक पंड्या के पंजाब में ट्रेड होने के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। खबरों में कई नामों का जिक्र भी चल रहा था। वहीं अब इस सस्पेंस से पर्दा हट चुका हैं। और आईपीएल 2027 में मुंबई इंडियंस की तरफ से कप्तानी करते हुए रोहित शर्मा नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस में कप्तानी की अगर बात करें तो रोहित शर्मा का रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा हैं। जिसको लेकर रोहित शर्मा को कप्तान बनाने को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। 

रोहित शर्मा ने एक दशक से भी ज्यादा समय तक एमआई की कप्तानी की

रोहित शर्मा ने एक दशक से ज्यादा वक्त तक मुंबई इंडियंस की कमान संभाली और टीम को 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में कुल 5 बार आईपीएल चैंपियन बनाया। इस रिकॉर्ड के साथ वो कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा ट्रॉफियां जीतने के मामले में एमएस धोनी की बराबरी पर आ गए हैं। अब कप्तानी में ये बदलाव हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाले बेहद खराब IPL 2026 सीजन के बाद हो रहा है, जिसमें मुंबई ने 14 लीग मैचों में से सिर्फ 4 जीते और 10 टीमों की पॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर रही, जिससे छठे खिताब का इंतजार और लंबा हो गया।

Also read: सूर्यवंशी है Phenomenal Talent, लेकिन...,वैभव सूर्यवंशी पर क्रिस केर्न्स का बड़ा बयान,उम्मीदें बनेंगी बड़ा प्रेशर

फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा फेरबदल किया

फ्रेंचाइजी ने कोचिंग स्टाफ में भी बड़ा फेरबदल किया है। कीरोन पोलार्ड को हेड कोच, रॉबिन उथप्पा को बैटिंग कोच, मिशेल मैक्लेनघन को बॉलिंग कोच, टी. दिलीप को फील्डिंग कोच और धवल कुलकर्णी को डेवलपमेंट बॉलिंग कोच बनाया गया है। ये पूरी टीम अब 16 दिसंबर को गोवा में होने वाले मिनी ऑक्शन की तैयारी में जुटी है। पांड्या का कप्तानी वाला सफर शुरू से ही उतार-चढ़ाव भरा रहा। 2024 सीजन से पहले MI उन्हें गुजरात टाइटंस से वापस लाई थी, जहां उनकी कप्तानी में GT ने 2022 में खिताब जीता था, और फिर उन्हें मुंबई का कप्तान बना दिया था।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

INDvsNZ: हेडिग्ल में विकेट के लिए तरसे भारतीय गेंदबाज, हरी पिच होने के बावजूद कैसे खाए चकमा

INDvsNZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच हेडिग्ले ओवल में खेला जा रहा है। जहां भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन, भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। पहले दिन सिर्फ पांच विकेट ही भारतीय गेंदबाज ले सके।

सूर्यवंशी है Phenomenal Talent, लेकिन...,वैभव सूर्यवंशी पर क्रिस केर्न्स का बड़ा बयान,उम्मीदें बनेंगी बड़ा प्रेशर

Vaibhav Suryavanshi Double Century: न्यूज़ीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केर्न्स ने उभरते हुए भारतीय टीनएज बैटिंग सुपरस्टार वैभव सूर्यवंशी की राइजिंग स्टार्स एशिया कप में रिकॉर्ड तोड़ लिस्ट A डबल टन के लिए तारीफ़ की। उन्होंने कहा कि शायद वह फिर कभी यह कमाल न कर पाएं और उनके लिए आगे का सफ़र मुश्किल होने वाला है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast