NCP-SP Supports Delimitation Bill: मोदी सरकार ने 30 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा का सत्र बुलाने का ऐलान किया है। सत्र के दौरान परिसीमन बिल और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पेश किया जाएगाा। मोदी सरकार ने दोनों बिल को मंजूरी भी दे दी है। अब इस बिल को लेकर विपक्ष खेमों दो धरों में बंट गया है।
परिसीमन बिल का विरोध कर रहा विपक्ष खेमा को उस वक्त झटका लगा, जब एनसीपी शरद गुट ने मोदी सरकार द्वारा लाए जा रहे दोनों बिल का समर्थन करने का ऐलान किया है। शरद गुट के नेता जितेंद्र आव्हाड ने ऐलान किया कि उनकी पार्टी दोनों बिल का समर्थन करेगी।
क्या बोली सुप्रिया सुले
संसद के विशेष सत्र और प्रस्तावित परिसीमन विधेयक पर एनसीपी शरद गुट के सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। सत्र की घोषणा हो गई है लेकिन, मेरे पास इसका कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी बहुत अनुशासित है और जब तारीखों की ऐलान होता है, तो हमारे वरिष्ठ नेता अमोल कोल्हे व्हिप जारी करते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अभी तक विधेयक नहीं देखा है, तो फिर मैं इस पर पार्टी की रुख कैसे बता सकती हूं।
सरकार ने दोनों बिल को दी हरी झंडी
मोदी सरकार ने परिसीमन बिल और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को हरी झंडी दे दी है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संसद की आगामी कार्यवाही पर चर्चा की गई। मोदी कैबिनेट ने परिसीमने बिल को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा महिला आरक्षण से जुड़ा संशोधन विधेयक को भी हरी झंडी दी गई है। बता दें कि डिलिमिटेशन बिल को लेकर एक बार फिर सियासत गरम है। सूत्रों के अनुसार , सरकार ने बिल पास के लिए नंबर जुटा लिए हैं। 20 नवंबर को लोकसभा और 2 दिसंबर को राज्यसभा की कार्यवाही होगी। 3 दिसंबर को सत्रावसान होगा। उधर विपक्ष ने सरकार के इस कदम को असंवैधानिक कहा है। उसका कहना है कि बगैर नोटिस दिए सत्र बुला लिया गया।
Also read: UP Election:उत्तर प्रदेश में आखिर कैसे कम हो गए 1.27 करोड़ हिंदू वोटर? CM योगी ने बताई इसके पीछे की वजह