Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा की बॉक्सर गुंजन को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 1 करोड़ रुपये से किया सम्मानित

Haryana News: हरियाणा की बॉक्सर गुंजन को बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 1 करोड़ रुपये से किया सम्मानित

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ स्थित संत कबीर कुटीर निवास पर हांसी के ढाणा कलां गांव की होनहार मुक्केबाज गुंजन को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया। गुंजन ने सेनेगल के डकार में आयोजित यूथ ओलंपिक 2026 की बॉक्सिंग स्पर्धा के 48 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाया है। इससे पूर्व भी गुंजन ने 2026 अंडर-19 एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप (जकार्ता, इंडोनेशिया) और 2026 वर्ल्ड बॉक्सिंग फ्यूचर कप (बैंकॉक, थाईलैंड) में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किए हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुंजन की असाधारण प्रतिभा, अनुशासन और संघर्ष की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण अंचल की बेटी ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर स्वर्णिम सफलता हासिल कर यह सिद्ध कर दिया है कि हरियाणा की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि गुंजन की यह उपलब्धि प्रदेश के अन्य युवाओं और खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी प्रेरणा है।

हरियाणा की खेल नीति का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की पारदर्शी एवं खिलाड़ी-हितैषी खेल नीति के कारण आज हरियाणा देश में खेलों का पावरहाउस बन चुका है। खिलाड़ियों को जमीनी स्तर से ही आधुनिक सुविधाएं, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण, नर्सरियां और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की पदक विजेता राशि समय पर उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि खिलाड़ी बिना किसी चिंता के केवल अपने खेल और उत्कृष्ट प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित कर सकें। मुख्यमंत्री ने गुंजन और उनके परिवार को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस सम्मान समारोह के दौरान हांसी के विधायक विनोद भ्याणा, मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव यशपाल, खेल निदेशक श्री शक्ति सिंह, अतिरिक्त निदेशक अश्वनी मलिक तथा गुंजन के परिजन भी उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: वैशाली में 11 से 13 दिसंबर तक होगा अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन, अमित शाह होंगे शामिल; CM सम्राट चौधरी ने तैयारियों का लिया जायजा

Bihar News:बिहार के वैशाली में 11 से 13 दिसंबर 2026 तक तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।** इस सम्मेलन में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप परिसर का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को विदेशी मेहमानों और श्रद्धालुओं के लिए आवासन

Jharkhand News: हेमंत सोरेन को भेंट की गईं दो किताबें, ‘हूल से हेमंत तक’में सियासी सफर का जिक्र

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को शुक्रवार शाम उनके राजनीतिक जीवन और राज्य के संघर्षों पर आधारित हिंदी और अंग्रेजी की दो पुस्तकें भेंट की गईं। पत्रकार एवं लेखक डॉ. सोमनाथ आर्य और प्रकाशक संस्था ‘और एक प्रयास’ की अध्यक्ष लक्ष्मी कुमारी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पुस्तकों की प्रतियां सौंपीं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast