Search KhabarFast

Press ESC to close

DSSSB ने खोला नौकरी का पिटारा, निकाली 1,979 पदों पर बंपर वैकेंसी; यहां देखें आवेदन की पूरी डिटेल

DSSSB ने खोला नौकरी का पिटारा, निकाली 1,979 पदों पर बंपर वैकेंसी; यहां देखें आवेदन की पूरी डिटेल

DSSSB Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने ग्रुप-B और ग्रुप-C  के कुल 1,979 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह भर्ती दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों के लिए निकाली गई है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 जून से शुरु होगी। जिसकी आखिरी तारीख 15 जुलाई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

किस पद पर निकली कितनी वैकेंसी? 

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (कंप्यूटर साइंस) - 675 पद

स्पेशल एजुकेटर (प्राइमरी) - 450 पद

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (स्पेशल एजुकेशन) - 163 पद

डोमेस्टिक साइंस टीचर - 129 पद

 आईटी असिस्टेंट ग्रेड-ए – 125 पद 

जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट (साइबर फॉरेंसिक) – 81 पद

Also read: Today Gold-Silver Price: सोना-चांदी के नए रेट जारी, क्या आज बढ़े दाम या रही स्थिरता? यहां देखें

योग्यता पात्रता

1. शैक्षणिक योग्यता -  10वीं, 12वीं, आईटीआई से लेकर स्नातक, बीएड, सीटीईटी और स्नातकोत्तर डिग्री तक हो सकती है।

2. आयु सीमा - 18 से 27 वर्ष है। आरक्षण के अनुसार विशेष छूट। 

आवेदन कैसे करें?

DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर विजिट करें। इसके लिए आवेदन शुल्क श्रेणी के अनुसार लगेगा। सभी भर्ती की जानकारी DSSSB के नोटिफिकेशन में दी गई है।

चयन प्रक्रिया

बता दें, DSSSB के इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया अलग-अलग हो सती है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल टेस्ट और मेरिट के आधार पर होगा।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Gold-Silver Price Today 16 Sep: ज्वेलरी खरीदने से पहले सोने-चांदी की कीमतें जरूर चेक करें, दिल्ली से चेन्नई तक शहरवार रेट लिस्ट जारी

Gold-Silver Rate: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। आज 16 सितंबर 2026 बुधवार को सोने-चांदी के रेट जारी हो चुके हैं। ताजा जानकारी के अनुसार, घरेलू बाजार में आज सोने का भाव 1,51,350 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। जबकि चांदी का भाव 2,31,880 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।

Gold-Silver Price Today 15 Sep: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी कमजोर; यहां देखें शहरवार गोल्ड-सिल्वर के ताजे रेट

15 September Gold-Silver Rate: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव की स्थिति लगातार बनी हुई है। जिसका असर कच्चे तेल की कीमतों, अमेरिकी डॉलर के साथ सोने-चांदी के भाव पर भी पड़ रहा है। चमकती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

Hallmarking Charge Hike: सोने की ज्वेलरी खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर, BIS ने बढ़ाई हॉलमार्किंग फीस

त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले सोने के गहनों से जुड़ा एक बड़ा बदलाव हुआ है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स यानी BIS ने सोने के गहनों और आर्टिकल्स की हॉलमार्किंग फीस बढ़ा दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast