
New Year 2025: साल 2024 खत्म होने में अब सिर्फ कुछ ही दिनों का समय रह गया है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका यह नया साल ढेर सारी खुशियां लेकर आए। साल की शुरुआत भी अच्छी हो और धन-धान्य की कमी भी न रहे। वहीं, ज्योतिष में नए साल को लेकर बहुत से उपाय भी बताए गए हैं। इसके अलावा कुछ ऐसे भी संकेत होते हैं, जो यह दर्शाते हैं कि आपके साल की शुरुआत कैसी होगी।
बता दें, नए साल के पहले दिन कुछ चीजों का दिखाई देना बेहद शुभ और लाभकारी माना जाता है। अगर आपको भी साल की शुरुआत में कुछ ऐसी चीजें दिखाई देती हैं। तो समझ जाए कि आपका साल भी खुशियों से भरा होने वाला है।
धार्मिक अनुष्ठान या पूजा देखना
नए साल के पहले दिन घर से निकलते समय अगर आपको मंदिर में पूजा-पाठ या कोई धार्मिक अनुष्ठान दिखे, तो यह शुभ संकेत होता है। यानी आपका कार्य बिना किसी रुकावट के सफल होगा। आप पर और आपके पूरे परिवार पर ईश्वर की कृपा बनी रहेगी।
सपने में चांदी या धन का भंडार दिखना
नए साल के पहले दिन ही अगर आपको सपने में सोने, चांदी या धन के भंडार दिखें, तो ये भी सुख-समृद्धि और सौभाग्य का संकेत माना जाता है। यह इस बात का इशारा करता है कि आपको बहुत जल्द धन लाभ होने वाला है।
पक्षी का घोसला दिखना अच्छा संकेत
नए साल के पहले ही दिन अगर आपको अपने घर पर किसी पक्षी का घोसला दिख जाए, तो समझ लें कि यह कोई खुशखबरी मिलने का संकेत है। कोई पक्षी घोसला बनाता दिखे तो ये भी अच्छी खबर मिलने का संकेत देता है। ऐसा दिखना पर उस घोसले को घर से हटाने की जगह, उसे किसी सेफ जगह रख दें।
सफेद फूल दिखना भी है शुभ
इसके अलावा, अगर आपको नए साल के पहले दिन सुबह सुबह सफेद फूल दिखे या हाथी दिख जाए तो इसे भी खुशहाली का संकेत माना जाता है। ऐसा कहते हैं कि नए साल के पहले दिन सफेद फूल या हाथी दिखने पर नए साल मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
Leave a comment