Search KhabarFast

Press ESC to close

Sawan 2023: कल से होगी सावन की शुरुआत, 19 साल बाद बन रहे है दुर्लभ संयोग

Sawan 2023: कल से होगी सावन की शुरुआत,  19 साल बाद बन रहे है दुर्लभ संयोग

Sawan 2023:सावन का पवित्र महीना, जिसे श्रावणके नाम से भी जाना जाता है। इसकी शूरुआत कल 4 जुलाई से होने जा रही है। यह पावन महीना भगवान शिव को समर्पित, श्रावण मास (महीना) का त्योहार हिंदुओं, विशेषकर शिव भक्तों के लिए बहुत महत्व रखता है। यह भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में लाखों हिंदुओं के लिए आध्यात्मिक भक्ति, उपवास और उत्सव का त्योहार है। आमतौर पर, सावन भारत में मानसून मौसम के आगमन के समय जुलाई और अगस्त के महीनों में पड़ता है। बारिश को भगवान शिव का आशीर्वाद और जीवन के नवीनीकरण का प्रतीक माना जाता है।

इस साल, सावन का महीना 4 जुलाई से शुरू होगा और 31 अगस्त तक चलेगा। यह 59 दिनों का होगा, और हर साल सामान्य चार के बजाय इस साल सावन के आठ सोमवार होंगे।

क्यों खास है इस बार का सावन, और 19 साल बाद क्या है दुर्लभ संयोग?

इस साल  सावन एक दुर्लभ घटना के कारण विशेष महत्व रखता है - श्रावण उत्सव 59 दिनों तक चलेगा।  सावने के 59 दिनों की ये असामान्य लंबाई इस साल को ज्यादा शुभ बनाती है। यह एक दुर्लभ घटना है जो 19 साल बाद घटीत हो रही है। कथित तौर पर, ज्योतिषीय गणना और हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अधिक मास ने इस साल सावन महीने की लंबाई बढ़ा दी है।

जाने किस-किस दिन पड़ रहा है सावन का सोमवार

4 जुलाई 2023, मंगलवार - श्रावण आरंभ

10 जुलाई 2023, सोमवार - पहला श्रावण सोमवार व्रत

17 जुलाई 2023, सोमवार - दूसरा श्रावण सोमवार व्रत

18 जुलाई 2023, मंगलवार - श्रावण अधिक मास आरंभ

24 जुलाई 2023, सोमवार - तीसरा श्रावण सोमवार व्रत

31 जुलाई 2023, सोमवार - चतुर्थ श्रावण सोमवार व्रत

7 अगस्त 2023, सोमवार - पांचवां श्रावण सोमवार व्रत

14 अगस्त 2023, सोमवार - छठा श्रावण सोमवार व्रत

16 अगस्त 2023, बुधवार - श्रावण अधिक मास समाप्त

21 अगस्त 2023, सोमवार - सातवां श्रावण सोमवार व्रत

28 अगस्त 2023, सोमवार - आठवां श्रावण सोमवार व्रत

31 अगस्त 2023, गुरुवार - श्रावण समाप्त

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं लू लगी है, यहां जानें कैसे करें इसकी पहचान और बचाव के तरीके

भीषण गर्मी में लू (Heat Stroke) एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बन सकती है, जो समय पर इलाज न मिलने पर जानलेवा भी साबित हो सकती है। इस खबर में जानिए लू कैसे लगती है, इसके शुरुआती लक्षण क्या होते हैं और किन संकेतों को देखते ही तुरंत अस्पताल जाना चाहिए।

Heat Stroke Alert: तापमान बढ़ते ही बढ़ रहा हीट स्ट्रोक का खतरा, ऐसे रखें खुद का ख्याल

Heat Stroke Prevention: देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और हीटवेव की स्थिति ने लोगों को परेशान कर रखा है। दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तापमान 42-44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ने की संभावना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast