Search KhabarFast

Press ESC to close

शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं लू लगी है, यहां जानें कैसे करें इसकी पहचान और बचाव के तरीके

शरीर में दिखें ये लक्षण तो समझ जाएं लू लगी है, यहां जानें कैसे करें इसकी पहचान और बचाव के तरीके

Heat Stroke Symptoms: देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। इस दौरान लू चलती है, जो अचानक शरीर को गंभीर रूप से प्रभावित करती है। जिसका समय पर पहचान और इलाज न मिलने पर जानलेवा भी साबित हो सकती है। ऐसा तब होता है जब आप लंबे समय तक तेज धूप में रहते है, जिससे शरीर का तापमान नियंत्रण से बाहर हो जाता है। ऐसे में डॉक्टर्स भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह देते है और बताते है कि लू के किन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए?

कैसे लगती है लू?

लू तब लगती है जब शरीर ज्यादा गर्मी के संपर्क में आकर खुद को ठंडा नहीं कर पाता। आमतौर पर यह स्थिति तब बनती है जब व्यक्ति लंबे समय तक धूप में रहता है। इसके अलावा पर्याप्त पानी नहीं पीना या शारीरिक मेहनत ज्यादा करना भी लू की स्थिति को जानलेवा बना सकता है। क्योंकि उस दौरान शरीर का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है और पसीना आना कम या बंद हो सकता है।

Also read: Heat Stroke Alert: तापमान बढ़ते ही बढ़ रहा हीट स्ट्रोक का खतरा, ऐसे रखें खुद का ख्याल

लू के शुरुआती लक्षण

लू लगने पर शरीर कई संकेत देने लगता है, जिन्हें नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है।

1. तेज सिरदर्द और चक्कर आना

2. अत्यधिक कमजोरी या थकान महसूस होना

3. मतली या उल्टी आना

4. त्वचा का लाल, गर्म और सूखा होना

5. तेज बुखार और बेचैनी

6. भ्रम की स्थिति या ध्यान केंद्रित न कर पाना

डॉक्टर्स बताते है कि अगर किसी व्यक्ति में तेज बुखार के साथ पसीना आना बंद हो जाए, शरीर असामान्य रूप से गर्म हो जाए या वह बेहोशी की स्थिति पैदा हो जाए, तो व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाना चाहिए।

लू से बचाव के तरीके

1. दोपहर 12 से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें

2. खूब पानी और तरल पदार्थ जैसे नींबू पानी, ओआरएस का सेवन करें

3. हल्के और ढीले कपड़े पहनें

4. सिर को टोपी या कपड़े से ढककर रखें

5. ज्यादा मेहनत वाले काम धूप में करने से बचें

6. बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन में बैठे भारतीय डॉक्टर ने हैदराबाद में की सफल रोबोटिक सर्जरी, जानें कैसे हुआ ये कमाल

तकनीक और मेडिकल साइंस ने एक बार फिर बड़ा कमाल कर दिखाया है। चीन के Wuhan में बैठे भारतीय यूरोलॉजिस्ट Syed Mohammad Ghouse ने हैदराबाद के एक मरीज की सफल रोबोटिक सर्जरी की।

Summer Healthy Drinks: गर्मी में खुद को रखें फिट और हाइड्रेटेड, सेलिब्रिटीज ने बताए हेल्दी समर ड्रिंक्स

दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और लू ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी हो गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast