Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, हफ्ते में 2 दिन होगा वर्क फ्रॉम होम

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, हफ्ते में 2 दिन होगा वर्क फ्रॉम होम

Work From Home: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि अब राजधानी के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाएगा। इसके साथ ही सरकार प्राइवेट कंपनियों से भी कर्मचारियों को दो दिन घर से काम करने की अपील करेगी। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की बचत करना इस समय बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने ईंधन बचाने के लिए “मेरा भारत मेरा योगदान” नाम से नई योजना शुरू की है। इस योजना के तहत सरकारी और निजी दोनों स्तरों पर कदम उठाए जाएंगे।

हर सप्ताह दो दिन मिलेगा वर्क फ्रॉम होम

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील देशहित में है और दिल्ली सरकार इस दिशा में पूरी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी दफ्तरों में अब हर सप्ताह दो दिन कर्मचारी घर से काम करेंगे, जिससे वाहनों का इस्तेमाल कम होगा और ईंधन की बचत होगी। इसके अलावा दिल्ली सरकार ने सरकारी अधिकारियों को मिलने वाले पेट्रोल और डीजल कोटे में भी 20 प्रतिशत कटौती करने का फैसला लिया है। सरकार का मानना है कि इससे बड़ी मात्रा में ईंधन बचाया जा सकेगा।

मंडे मेट्रो अभियान की हुई घोषणा

दिल्ली सरकार ने “मंडे मेट्रो” अभियान भी शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत हर सोमवार सरकारी अधिकारी और कर्मचारी मेट्रो से दफ्तर आएंगे। लोगों को सार्वजनिक परिवहन के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया जाएगा। सीएम ने बताया कि दिल्ली की सरकारी कॉलोनियों से मेट्रो स्टेशनों तक कर्मचारियों को पहुंचाने के लिए 58 बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का उद्देश्य कर्मचारियों को निजी वाहनों के बजाय पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

सरकार का कहना है कि अगर प्राइवेट कंपनियां भी इस पहल में सहयोग करती हैं तो राजधानी में ट्रैफिक और प्रदूषण दोनों कम हो सकते हैं। साथ ही ईंधन संकट से निपटने में भी मदद मिलेगी। दिल्ली सरकार के इस फैसले को देश में ईंधन बचत की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

Also read: 50 विधायकों का समर्थन भी नहीं आया काम, राहुल गांधी के भरोसेमंद नेता वेणुगोपाल को क्यों नहीं मिली CM की कुर्सी?

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, दिल्ली सहित 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगी SIR

चुनाव आयोग ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब देश के बाकी 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में भी मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया यानी Special Intensive Revision (SIR) शुरू की जाएगी।

50 विधायकों का समर्थन भी नहीं आया काम, राहुल गांधी के भरोसेमंद नेता वेणुगोपाल को क्यों नहीं मिली CM की कुर्सी?

कांग्रेस की राजनीति में एक बड़ा सवाल चर्चा में है कि राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले वेणुगोपाल आखिर मुख्यमंत्री क्यों नहीं बन पाए? बताया जा रहा है कि उन्हें करीब 50 विधायकों का समर्थन भी हासिल था, लेकिन इसके बावजूद CM पद की दौड़ में वे पीछे रह गए। पार्टी के अंदरूनी समीकरण, हाईकमान की रणनीति और क्षेत्रीय संतुलन जैसे कई कारण इस फैसले के पीछे माने जा रहे हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast