Search KhabarFast

Press ESC to close

Suvendhu PA Case:शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में मिली सफलता, दबोचे गए 3 आरोपी

Suvendhu PA Case:शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में मिली सफलता, दबोचे गए 3 आरोपी

Suvendhu PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में एसआईटी का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है। पुलिस ने हत्याकांड से जुड़े 3 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में तीन आरोपियों को बिहार के बक्सर और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों को देर रात पुलिस बंगाल लेकर पहुंची। एक आरोपी ने टोल प्लाजा पर ऑनलाइन पेमेंट किया था उसके बाद पुलिस को इनके बारे में रिपोर्ट मिली। फिलहाल आरोपियों से छानबीन चल रही है।

6 मई को हुई चंद्रनाथ की हत्या  

बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव खत्म होने और चुनाव परिणाम के सामने आने के बाद हिंसा की घटनाए बढ़ गई थी। 6 मई की रात शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम उस वक्त दिया गया जब शुभेंदु के पीएम नॉर्थ 24 परगना में अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने ओवरटेक किया और उनकी गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली के गलने के बाद शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ रथ की मौत हो गई थी। इस घटना ने बंगाल में हड़कंप मचा दिया था।  

Also read: UP Crime: अंबेडकरनगर में दिल दहला देने वाली घटना, चार बच्चों की हत्या कर महिला फरार

धनबाद से जुड़ा कनेक्शन

चंद्रनाथ रथ हत्या मामले का झारखंड के धनबाद से भी कनेक्शन निकला। दरअसल जिस बाइक पर हत्यारे सवार थे, उसपर कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक का फर्जी नंबर चिपकाया था। हालांकि, विभाष भट्टाचार्य को क्लीन चीट मिल गई है। बता दें कि हत्या की जांच के लिए गठित बंगाल पुलिस की एसआईटी झारखंड पहुंची थी। यहां थाने में काफी देर तक पूछताछ की गई, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। खुलासा यह हुआ कि हत्यारों ने अपराध में इस्तेमाल की बाइक पर दूसरा नंबर प्लेट लगाया था। दरअसल, यह नंबर धनबाद के एक कर्मचारी विभाष भट्टाचार्य की बाइक से चोरी किया गया था।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली के राशिद हत्याकांड में मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद आरोपी हारून सैफी गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Haryana News: राजधानी दिल्ली के चर्चित राशिद हत्याकांड में दिल्ली पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। हत्या के मामले में वांछित 24 वर्षीय आरोपी हारून सैफी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद उसे दबोच लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक स्कूटी भी बरामद हुई है।

Delhi News: दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात, टहलने निकले किशोर की हत्या, इलाके में दहशत

Delhi News: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के सीलमपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात गौतमपुरी की गली नंबर-4 में उस समय हुई, जब 16 वर्षीय लक्की खाना खाने के बाद घर से टहलने निकला था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे कुछ युवकों ने उस पर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे जग प्रवेश अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल दिल्ली पुलिस, क्राइम टीम और एफएसएल की टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Ketan Agarwal: 2,000 कॉल, कैफ़े में मुलाक़ात, किले में साज़िश, केतन अग्रवाल मर्डर केस में चौंका देने वाला खुलासा

Ketan Agarwal: बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की हत्या में पुलिस ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। जांच कर रही पुणे ग्रामीण पुलिस का दावा है कि उन्हें मारने की कथित साज़िश 31 मई को लोहगढ़ किले की यात्रा के दौरान रची गई हो सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast