Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में नकली मोबाइल प्रोडक्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में नकली मोबाइल प्रोडक्ट फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नकली मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बनाने वाले बड़े गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने करोल बाग और मोती नगर इलाके में छापेमारी कर दो गोदाम और एक फैक्ट्री सील की है। यहां ओप्पो, वनप्लस और रियलमी जैसे बड़े ब्रांड्स के नाम पर नकली सामान तैयार किया जा रहा था। जानकारी के अनुसार, पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि बाजार में नकली मोबाइल एक्सेसरीज और इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। इसके बाद क्राइम ब्रांच की एंटी गैंबलिंग एंड साइबर यूनिट (AGS) ने जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को करोल बाग के रेगरपुरा इलाके में दो गोदामों और मोती नगर में एक प्रिंटिंग फैक्ट्री का पता चला।

पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस ने छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में नकली पैकिंग बॉक्स, ब्रांडेड स्टिकर और तैयार प्रोडक्ट बरामद किए। यहां मशीनों की मदद से असली कंपनियों जैसे दिखने वाले बॉक्स तैयार किए जाते थे। इसके बाद नकली सामान को उन्हीं पैकेट्स में पैक करके बाजार में बेचा जाता था। क्राइम ब्रांच ने इस कार्रवाई में कुल 8 मशीनें भी जब्त की हैं, जिनका इस्तेमाल पैकेजिंग और ब्रांडिंग के लिए किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि आरोपी नकली प्रोडक्ट्स को असली बताकर ग्राहकों को धोखा दे रहे थे।

दो लोग हुए गिरफ्तार

इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नेटवर्क कितने समय से चल रहा था और इसमें और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक नकली सामान दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों में भी सप्लाई किया जा सकता है। रियलमी, वनप्लस और ओप्पो तीनों बड़े मोबाइल ब्रांड हैं, जो भारत में स्मार्टफोन, इयरबड्स, पावरबैंक और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट बेचते हैं। ये कंपनियां बीबीके इलेक्ट्रॉनिक्स ग्रुप के तहत काम करती हैं।

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय सावधानी बरतें और केवल अधिकृत दुकानों से ही प्रोडक्ट खरीदें। साथ ही बिल और वारंटी जरूर जांचें, ताकि नकली सामान से बचा जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और इस फर्जी कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

Also read: बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव से मांगी गई 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर गोली मारने की धमकी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हापुड़ में दीपांशु पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, सूर्या मर्डर केस से क्यों जोड़ रहे लोग

Uttar Pradesh News: हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 5 जून की रात दीपांशु पर कुछ लोगों ने चाकू से वार कर दिया था। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। लोग इस गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर के से जोड़ रहे हैं। दीपांशु पर कथित तौर पर रास्ते में घेरकर चाकूओं से हमला किया गया।

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast