Search KhabarFast

Press ESC to close

HARYANA NEWS: रोहतक में हुड्डा का स्पष्टीकरण, बोले- बृजेंद्र सिंह की यात्रा में नहीं, राहुल गांधी की सभा में गया था

HARYANA NEWS: रोहतक में हुड्डा का स्पष्टीकरण, बोले- बृजेंद्र सिंह की यात्रा में नहीं, राहुल गांधी की सभा में गया था

HARYANA NEWS: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भ्रष्टाचार को लेकर सरकार को घेरते  हुए सीएम सैनी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजाना व्यक्तियों की मौत हो रही है क्योंकि फ्रस्ट्रेशन ज्यादा बढ़ चुकी है रोजगार नहीं है, लोग बेरोजगार हैं नौकरियों की बात करें तो ए और बी ग्रेड की नौकरियां बाहर के लोगों को दे दी जाती है। भूपेंद्र हुड्डा ने इसके आंकड़े भी पेश किया।

वहीं सफाई कर्मचारी की हड़ताल को लेकर भी उनके समर्थन में भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के समय के भी कर्मचारी अभी पक्के नहीं हुए हैं। मिनिमम वेजेस की बात वह लोग कर रहे हैं। पूरे शहर में सफाई के हालत खराब हुए पड़े हैं सरकार को इसमें हस्तक्षेप करके बातचीत करके समाधान करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि असम के मुख्यमंत्री की शपथ समारोह में कितनी गाड़ियां लेकर गए, उन्होंने कहा कि यह साफ दर्शाता है कि कुछ ना कुछ होने वाला है, पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ने वाला है। महंगाई ने लोगों की कमर तोड़ दी है।

हुड्डा ने कहा कि किसान को जो MSP दिया है वह नाकाफी है। गरीब आदमी और किसानों पर ही मार पड़ी है। नीट की परीक्षा लीक होने के सवाल पर कहा कि यह सिस्टमैटिक फेलियर है, हरियाणा में जितने पेपर लीक हुए उतने कहीं भी नहीं हुए, उन्होंने कहा कि एचपीएससी के दफ्तर में खुद करोड़ों रुपए पकड़े जाते हैं तब किसी एजेंसी का नाम बताया जाता है वहीं इसके साथ उन्होंने कहा कि नौकरी के पेपर लीक हो जाता है यह तो नीट का है। कहीं ना कहीं तो दिक्कत है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को लेकर कहा कि यह संकेत है। आर्थिक स्थिति सही नहीं है, पहले कहते थे कि कोई कमी नहीं है आप कह रहे हैं 60 दिन का पेट्रोल है, अब जिस तरह से महंगाई बढ़ रही है जो पेट्रोल डीजल पर कमा रहे थे, वह और ज्यादा कमाएंगे इसकी मार रहीश आदमियों पर नहीं पड़ती है महंगाई की मार आम आदमियों पर और मध्यम वर्ग के परिवारों पर पड़ती है। अब शादी का सीजन आएगा तो क्या कोई गहने नहीं खरीदेगा।

Also read: HARYANA NEWS: दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा के खिलाफ सभी को एकजुट होना पड़ेगा

बृजेंद्र सिंह की यात्रा पर बोले हुड्डा

पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह की यात्रा में शामिल होने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि मैं यात्रा में शामिल नहीं हुआ था मैंने पहले भी कहा था मैं यात्रा में नहीं जाऊंगा वह तो हमारे नेता राहुल गांधी जी गुड़गांव में आए थे उनकी पब्लिक मीटिंग थी हम वहां पर गए थे, उन्होंने कहा यह कोई पार्टी के अधिकारी की यात्रा नहीं है हर व्यक्ति को अपने तरीके से पार्टी को मजबूत करने का अधिकार है यात्रा निकाल रहे हैं अच्छी बात हैनिकले। हम किसी के विरोध में नहीं है। लेकिन मैं यात्रा में शामिल नहीं हुआ था। वही कुलदीप बिश्नोई के कांग्रेस में आने के सवाल पर कहा वह पार्टी का फैसला है, अगर बब्बर शेर पिंजरे में है मैं विपक्ष का नेता हूं वह मेरे पास आएगा तो हम उसकी आवाज उठाएंगे चाहे कोई भी हो। किसी के साथ जातती होगी हम उसकी आवाज उठाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: दिग्विजय चौटाला ने बीजेपी सरकार पर जमकर साधा निशाना, कहा- भाजपा के खिलाफ सभी को एकजुट होना पड़ेगा

HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में स्थित जननायक जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में जेजेपी युवा इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने जिला अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की।

वीडी सतीशन होंगे केरल के नए मुख्यमंत्री, 11 दिन का सस्पेंस खत्म

केरल की राजनीति में बड़ा फैसला सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को घोषणा की कि वीडी सतीशन राज्य के नए मुख्यमंत्री होंगे। इस फैसले के साथ पिछले 11 दिनों से चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast