Search KhabarFast

Press ESC to close

पीएम मोदी से मिले रूसी विदेश मंत्री लावरोव, यूक्रेन और पश्चिम एशिया पर हुई अहम चर्चा

पीएम मोदी से मिले रूसी विदेश मंत्री लावरोव, यूक्रेन और पश्चिम एशिया पर हुई अहम चर्चा

India Russia Relations: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया के हालात और कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर कहा कि किसी भी विवाद का समाधान बातचीत और कूटनीति के जरिए ही संभव है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया कि लावरोव ने पीएम मोदी को दिसंबर 2025 में हुए भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन के बाद दोनों देशों के बीच हुए सहयोग की जानकारी दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालात पर अपने विचार साझा किए।

लावरोव ने लिया बैठक में हिस्सा 

पीएम मोदी ने लावरोव से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपना शुभकामना संदेश भी पहुंचाने को कहा। लावरोव भारत में आयोजित BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इससे पहले बुधवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर और सर्गेई लावरोव के बीच भी अहम बैठक हुई थी। दोनों नेताओं ने ऊर्जा, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा की। माना जा रहा है कि बातचीत में पश्चिम एशिया संकट और यूक्रेन संघर्ष भी प्रमुख मुद्दे रहे।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट 

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को “सार्थक और महत्वपूर्ण” बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, ऊर्जा, विज्ञान और तकनीक जैसे क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है। साथ ही कौशल और प्रतिभा के आदान-प्रदान को आसान बनाने पर भी बातचीत हुई। ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में ईरान, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री भी शामिल हो रहे हैं। अब्बास अराघची, मौरो विएरा और ओजी लामोला पहले ही नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। भारत और रूस के रिश्तों को लंबे समय से मजबूत रणनीतिक साझेदारी माना जाता है। मौजूदा वैश्विक तनाव के बीच दोनों देशों के बीच बढ़ता सहयोग अंतरराष्ट्रीय राजनीति में काफी अहम माना जा रहा है।

Also read: तमिलनाडु में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, डीए बढ़ाकर 60% किया गया

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, हफ्ते में 2 दिन होगा वर्क फ्रॉम होम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील के बाद दिल्ली सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि अब राजधानी के सरकारी दफ्तरों में हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम लागू किया जाएगा।

तमिलनाडु में सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, डीए बढ़ाकर 60% किया गया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। सरकार ने महंगाई भत्ते यानी डीए में 2 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast