Search KhabarFast

Press ESC to close

श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका; जानें किसे मिली कप्तानी

श्रीलंका दौरे के लिए इंडिया टीम का ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका; जानें किसे मिली कप्तानी

India A Team For Sri Lanka Tour: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI ने जून 2026 में श्रीलंका में होने वाली ट्राई नेशन वनडे सीरीज के लिए इंडिया A टीम की घोषणा कर दी है। इस युवा टीम की कप्तानी तिलक वर्मा को सौंपी गई है, जबकि रियान पराग को उपकप्तान बनाया गया है। इस टीम में सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर हो रही है। शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें पहली बार इंडिया A टीम में जगह मिली है। इसके अलावा प्रियांश आर्य को भी टीम में शामिल किया गया है।

ये टीमें लेंगे हिस्सा

इस ट्राई सीरीज में इंडिया A के साथ श्रीलंका A और अफगानिस्तान A की टीमें हिस्सा लेंगी। सभी मुकाबले दांबुला में खेले जाएंगे। इसके बाद इंडिया A टीम श्रीलंका A के खिलाफ दो मल्टी-डे मैच भी खेलेगी। वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। Rajasthan Royals के लिए खेलते हुए उन्होंने 11 मैचों में 440 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 236.55 रहा और उन्होंने 1 शतक व 2 अर्धशतक लगाए। वैभव ने 38 चौके और 40 छक्के लगाकर सबका ध्यान खींचा।

वैभव सूर्यवंशी को भी मिला मौका

वैभव पहले भी अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर चुके हैं। अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 80 गेंदों में 175 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए थे। टीम में आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, हर्ष दुबे और सूर्यांश शेडगे जैसे युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। विकेटकीपर के तौर पर प्रभसिमरन सिंह और कुमार कुशाग्र चुने गए हैं। ट्राई सीरीज 9 जून से शुरू होगी और 21 जून को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। इस दौरे को युवा खिलाड़ियों के लिए टीम इंडिया में जगह बनाने का बड़ा मौका माना जा रहा है।

Also read: IPL 2026 में प्लेऑफ की जंग तेज, 15 मैच शेष, 8 टीमें रेस में... क्रिकेट का रोमांच चरम पर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के प्रसारण पर संकट, भारत-चीन में अब तक नहीं तय हुए ब्रॉडकास्ट राइट्स

दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट FIFA World Cup 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ 32 दिन बाकी हैं, लेकिन भारत और चीन जैसे बड़े बाजारों में अब तक इसके प्रसारण अधिकार तय नहीं हो पाए हैं।

IPL 2026 में प्लेऑफ की जंग तेज, 15 मैच शेष, 8 टीमें रेस में... क्रिकेट का रोमांच चरम पर

IPL 2026: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है, लेकिन अभी भी एक भी टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है। अब सिर्फ 15 मुकाबले बचे हैं और सिर्फ 2 टीमें ही बाहर हुई हैं, लेकिन मजेदार की बात यह है कि अभी भी आठ टीमें बची हुई हैं, जिसमें अंक तालिक में टॉप पर मौजूद टीमें भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है और वहीं नीचे वाली टीमों ने भी अपनी आस भी अभी तक नहीं छोड़ी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast