Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Gang Rape: दिल्ली के रानीबाग में चलती प्राइवेट बस में महिला से गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Delhi Gang Rape: दिल्ली के रानीबाग में चलती प्राइवेट बस में महिला से गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Delhi Gang Rape: दिल्ली के रानीबाग इलाके में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक प्राइवेट बस में महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मामला दर्ज कर लिया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल बस को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, नांगलोई की एक फैक्ट्री में पीड़ित महिला काम करती थी। रात के समय वह फैक्ट्री से पैदल अपने घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में खड़ी एक प्राइवेट बस ने ड्राइवर सुदेश (30 वर्ष) और हेल्पर अमन (26 वर्ष) ने उसे जबदस्त बस के अंदर ले गए। जिसके बाद बस के अंदर महिला के साथ गैगरेप किया। इस दौरान बस को करीब सात किलोमीटर तक बस में घुमाया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने करीब 2 बजे महिला को सड़क पर फेंक दिया और फरार हो गए।  

जांच में जुटी पुलिस   

फिलहाल दिल्ली पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात कैसे और किन परिस्थितियों में हुई।  इस घटना ने एक बार फिर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में फिर चला चाकू, DJ के पैसों के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि DJ के पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश और राजेश नाम के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast