Search KhabarFast

Press ESC to close

SAFF Championship 2026: भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर मैदान में होंगी आमने-सामने, इस दिन होगा महामुकाबला

SAFF Championship 2026: भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर मैदान में  होंगी आमने-सामने, इस दिन होगा महामुकाबला

SAFF Championship 2026: फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है। भारत और पाकिस्तान की फुटबॉल टीमें एक बार फिर मैदान पर आमने-सामने होंगी। SAFF (दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ) चैम्पियनशिप 2026 के ड्रॉ में दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के साथ ग्रुप बी में मालदीव भी शामिल है। यह टूर्नामेंट 4 से 17 नवंबर तक बांग्लादेश की राजधानी ढाका में खेला जाएगा। SAFF चैम्पियनशिप 2026 का ड्रॉ शनिवार को भूटान की राजधानी थिम्पू में आयोजित किया गया। भारतीय टीम मौजूदा चैंपियन के रूप में टूर्नामेंट में उतरेगी। भारत ने 2023 के फाइनल में कुवैत को हराकर खिताब अपने नाम किया था। इस बार टीम इंडिया के सामने अपना खिताब बचाने की चुनौती होगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला

टूर्नामेंट का सबसे बड़ा आकर्षण भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला रहेगा। दोनों टीमें 5 नवंबर को आमने-सामने होंगी। इसके बाद भारत 11 नवंबर को मालदीव के खिलाफ अपना दूसरा ग्रुप मैच खेलेगा। सेमीफाइनल मुकाबले 14 नवंबर को होंगे, जबकि फाइनल 17 नवंबर को खेला जाएगा। भारत और पाकिस्तान के बीच फुटबॉल में अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें भारत का पलड़ा भारी रहा है। टीम इंडिया ने 16 मैच जीते हैं, जबकि 7 मुकाबले ड्रॉ रहे। पाकिस्तान सिर्फ 2 बार भारत को हराने में सफल रहा है। दोनों टीमों की पिछली भिड़ंत SAFF चैम्पियनशिप 2023 में हुई थी, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हराया था।

छह टीमें लेंगी हिस्सा 

इस बार टूर्नामेंट में कुल छह टीमें हिस्सा लेंगी। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी दो टीमों से एक-एक मैच खेलेगी। दोनों ग्रुपों से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। ग्रुप ए में मेजबान बांग्लादेश, भूटान और नेपाल की टीमें हैं, जबकि ग्रुप बी में भारत, पाकिस्तान और मालदीव शामिल हैं। SAFF चैम्पियनशिप से पहले भारत और पाकिस्तान की टीमें FIFA ASEAN Cup में भी खेलेंगी। पाकिस्तान को वियतनाम, थाईलैंड और फिलीपींस के साथ ग्रुप में रखा गया है। वहीं भारतीय टीम इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर के खिलाफ मुकाबले खेलेगी। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मैच पर पूरे दक्षिण एशिया के फुटबॉल प्रेमियों की नजरें रहेंगी। दोनों टीमों के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए यह मुकाबला टूर्नामेंट का सबसे रोमांचक मैच माना जा रहा है।  
Also read: CWG 2026: बॉक्सिंग रिंग में भारतीय महिलाओं का कब्जा, एक ही दिन में जीते 2 गोल्ड मेडल; जैस्मिन लैंबोरिया का बड़ा कारनामा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

CWG 2026: बॉक्सिंग रिंग में भारतीय महिलाओं का कब्जा, एक ही दिन में जीते 2 गोल्ड मेडल; जैस्मिन लैंबोरिया का बड़ा कारनामा

Jasmine Lamboria wins Gold Medal in Boxing: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रर्दशन जारी है। इसी क्रम में महिलाओं के मुक्केबाजी खेल में भारत अपने नाम का परचम लहरा रहा है। दरअसल, भारतीय मुक्केबाज जैस्मीन लैंबोरिया ने शनिवार को फाइनल में मौजूदा चैंपियन मिकेला वॉल्श को 5-0 से हराकर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल जीतकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन किया।

CWG 2026: बॉक्सिंग में भारत को मिला पहला गोल्ड मेडल, हरियाणा की प्रीति पवार ने कनाडा की स्कारलेट को हराकर रचा इतिहास

Preeti Pawar wins Gold Medal in Boxing: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत शानदार प्रर्दशन जारी है। इसी क्रम में हरियाणा के भिवानी की 22 वर्षीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग के गोल्ड मेडल हासिल किया। प्रीति ने कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को सर्वसम्मति से हराकर ये मुकाबला अपने नाम किया है। इसी के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का मुक्केबाजी में पहला गोल्ड मेडल भी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast