Rohini Police Encounter: देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी में शनिवार देर रात अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल, रोहिणी पुलिस की स्पेशल स्टाफ टीम और टिल्लू ताजपुरिया गैंग के सदस्यों के साथ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ गैंग के 2 शूटर्स घायल हो गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
कहां-कैसे घटी ये घटना?
जानकारी के अनुसार, यह घटना रोहिणी कंझावला थाना क्षेत्र के कराला इलाके में UER हाईवे के पास हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस को खुफिया सूचना मिली थी कि टिल्लू ताजपुरिया गैंग के दो सदस्य इलाके में कुछ गड़बड़ करने वाले है। इसलिए मामले को गंभीरता से लेते हुए रोहिणी पुलिस की स्पेशल स्टाफ की टीम ने पूरे इलाके में घेराबंदी शुरू कर दी।
Also read: Aaj Ka Mausam 02 august 2026: गुजरात-केरल में रेड अलर्ट, 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी
लेकिन जैसे ही पुलिस ने बदमाशों की पहचान की और उन्हें रोकने की कोशिश की, उसी समय बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों तरफ से कई राउंड गोली होने के बाद पुलिस ने सर्तकता दिखाते हुए दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, फायरिंग के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोलियां लग गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए।
हरीश माथुर की हत्या में शामिल थे दोनों आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल और विशाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हाल ही में कराला इलाके में हरीश माथुर की हत्या में इन दोनों आरोपियों का नाम शामिल था और तभी से दोनों फरार चल रहे थे। जिसके बाद अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ कई और अन्य अपराधिक मामले भी दर्ज हैं।