PM Modi Addresses: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से नशा मुक्त, विकसित भारत अभियान की शुरुआत की गई। देशभर से करीब 28 हजार से अधिक जगहों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि हम एक महान संकल्प के लिए एकजुट हुए हैं।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि सभी संत, सभी राज्यपाल, सभी मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधि 28 हजार स्थानों से जुड़े एक करोड़ से ज्यादा युवा साथी को शुभ संकल्प के लिए अभिनंदन।
पीएम मोदी ने युवाओं से की अपील
पीएम मोदी ने कहा कि जिस अभियान के हम साक्षी बन रहे हैं, वह व्यक्ति, परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए है। विकसति भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए नशा मुक्त युवा होना जरूरी है। यह नाम ही संकल्प को स्पष्ट करता है। देश ने विकसित भारत का लक्ष्य तय किया है, तो देश का युवा तन से स्वस्थ हो, मन से स्वस्थ हो, आत्मविश्वास से भरा हो, ड्रग्स से दूर रहे। यही आदत अभियान का उद्देश्य है, इसलिए हम सबको यह संकल्प लेना है कि युवा नशे से दूर रहे। पीएम मोदी ने कहा कि सभी प्रोफेसर से अपील है कि नशे के खिलाफ अभियान है।
Also read: जर्मन राजदूत का बड़ा बयान...भारत बनेगा ऊर्जा निर्यातक देश, जर्मनी खरीदेगा भारत से ग्रीन हाइड्रोजन
मुख्यमंत्री और राज्यपाल हुए शामिल
कार्यक्रम में कई राज्यों के मुख्यमंत्री और राज्यपाल मौजूद रहे। इसके अलावा पूज्य अम्मा, गुरुदेव श्री श्री रविशंकर, पूज्य दाजी, डॉ चिन्मय पंड्या, स्वामी ब्रह्माविहारीजी समते प्रमुख आध्यात्मिक गुरु शामिल रहे। यह अभियान 125 से अधिक आध्यात्मिक संगठनों, स्कूल-कॉलेजों, संस्थानों, सार्वजनिक संगठनों और औद्योगिक संघों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। खुद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि अभियान का मकसद युवाओं को नशे की लत से दूर रहने और समाज में बदलाव के लिए प्रेरित करना है।