RTI Aganist Abhijit Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके चर्चा में हैं। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के बाद वह देशभर में सूर्खियां बन चुके हैं। अब उनके पिता के खिलाफ आरटीआई दायर की गई है। आरटीआई के द्वारा ये जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रहा है। अभिजीत दीपके को फंडिंग कहां से मिली।
अभिजीत दीपके को अमेरिका में अपनी पढ़ाई पूरी करने के लिए कहां से पैसा आया। इसके अलावा अभिजीत दीपके के पिता के पास कितनी संपत्ति हैं। ये सारे सवाल आरटीआई के जरिए पूछे गए हैं। ये आरटीआई अमित तिवारी के द्वारा दायर की गई है।
अभिजीत दीपके के खिलाफ आरटीआई
आरटीआई कार्यकर्ता अमित तिवारी के मुताबिक अभिजीत दीपके के पिता भगवानराव दीपके महाराष्ट्र सरकार के सेवानिवृत कर्मचारी है। ऐसे में उनका कहना है कि एक सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए व्यक्ति की आर्थिक स्थिति ऐसी थी कि वह अपने बेटे को उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजें। अमेरिका में पढ़ाई के लिए खर्चा किसने उठाया। उन्होंने निर्वाचन आयोग और अन्य केंद्रीय एजेंसियों से वित्तीय पृष्ठभूमि की छानबीन करने का आग्रह किया है।
Also read: जर्मन राजदूत का बड़ा बयान...भारत बनेगा ऊर्जा निर्यातक देश, जर्मनी खरीदेगा भारत से ग्रीन हाइड्रोजन
अमेरिका से पढ़े से हैं अभिजीत दीपके
बता दें कि अभिजीत दीपके का जन्म महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई वहीं, से पूरी की। जिसके बाद उन्होंने आगे की शिक्षा के लिए पुणे चले और तिलक महाराष्ट्र विद्यापीठ से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल। इसके बाद उन्होंने अमेरिका के बोस्टन विश्वविद्यालय से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर की डिग्री हासिल की। उनके परिवार की बात करें, उनके पिता भगवानराव दीपके महाराष्ट्र सरकार के एक सेवानिवृत कर्मचारी हैं उनकी माता का नाम अनीता दीपके हैं। उनका परिवार छत्रपति संभाजीनगर में रहता है।