Search KhabarFast

Press ESC to close

E20 पेट्रोल को लेकर अरविंद केजरीवाल का फूलप्रूफ दावा, मैकेनिक लेकर समझाया गाड़ियों पर इसका असर

E20 पेट्रोल को लेकर अरविंद केजरीवाल का फूलप्रूफ दावा,  मैकेनिक लेकर समझाया गाड़ियों पर इसका असर

E20 Petrol Impact: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने E20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर एक बार फिर निशाना साधा है। उन्होंने 1 अगस्त को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में 'नेशनल टाउन हॉल अगेंस्ट E20' कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि E20 पेट्रोल से गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है और कई वाहनों के पार्ट्स भी जल्दी खराब हो रहे हैं। कार्यक्रम में केजरीवाल ने एक मोटर मैकेनिक अमीर खान को भी मंच पर बुलाया। अमीर ने दावा किया कि वह पिछले 12-13 वर्षों से पेट्रोल से चलने वाले दोपहिया वाहनों की मरम्मत कर रहे हैं और हाल के समय में E20 पेट्रोल के कारण कई नई समस्याएं देखने को मिल रही हैं।

किन गाड़ियों में सबसे ज्यादा परेशानी? 

मैकेनिक अमीर खान ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी पुराने BS-III और BS-IV वाहनों में आ रही है। उन्होंने एक कार्बोरेटर दिखाते हुए कहा कि यदि बाइक या स्कूटर लंबे समय तक खड़ा रहे तो उसमें बचा हुआ E20 पेट्रोल जमने लगता है। इससे कार्बोरेटर में गंदगी और परत बन जाती है, जिसके कारण वाहन स्टार्ट होने में दिक्कत आती है या बंद पड़ जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि केवल पुराने वाहन ही नहीं, बल्कि E20 कम्प्लायंट BS-VI गाड़ियों में भी कुछ समस्याएं सामने आ रही हैं। उनके अनुसार, कई ग्राहकों ने वाहन का पिकअप कम होने, माइलेज घटने और चलते-चलते इंजन बंद होने की शिकायत की है। उनका दावा है कि E20 पेट्रोल के कारण फ्यूल पंप का फिल्टर जल्दी चोक हो जाता है, जिससे सर्विस और मरम्मत का खर्च बढ़ सकता है।

वाहनों को इस ईंधन के हिसाब से तैयार किया जा रहा

पिछले कुछ समय से कई वाहन मालिक भी माइलेज कम होने और मेंटेनेंस खर्च बढ़ने की शिकायत कर चुके हैं। इसी बीच सरकार ने भी संसद में स्वीकार किया है कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से कुछ वाहनों की फ्यूल एफिशिएंसी यानी माइलेज में लगभग 2 से 6 प्रतिशत तक कमी आ सकती है। सरकार ने यह भी कहा है कि वर्ष 2005 से 2016 के बीच बने कुछ BS-III और BS-IV वाहनों में रबर पाइप, सील और गैस्केट जैसे हिस्सों पर E20 पेट्रोल का असर पड़ सकता है। हालांकि सरकार का कहना है कि नए E20-अनुकूल (कम्प्लायंट) वाहनों को इस ईंधन के हिसाब से तैयार किया जा रहा है। E20 पेट्रोल को लेकर बहस लगातार तेज हो रही है। एक ओर सरकार इसे स्वच्छ ईंधन और पेट्रोल आयात कम करने की दिशा में बड़ा कदम बता रही है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष और कुछ वाहन मालिक इसके असर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। ऐसे में इस मुद्दे पर चर्चा अभी आगे भी जारी रहने की संभावना है।
Also read: 'नशे को परास्त करने वाला योद्धा होता है...' GenZ के नाम पीएम मोदी का संबोधन

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अभिजीत दीपके के पिता के पास कितनी संपत्ति, अमेरिका जाने के लिए कहां से हुई फंडिग; RTI हुई दायर

RTI Aganist Abhijit Dipke: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके चर्चा में हैं। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने के बाद वह देशभर में सूर्खियां बन चुके हैं। अब उनके पिता के खिलाफ आरटीआई दायर की गई है। आरटीआई के द्वारा ये जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रहा है। अभिजीत दीपके को फंडिंग कहां से मिली।

'नशे को परास्त करने वाला योद्धा होता है...' GenZ के नाम पीएम मोदी का संबोधन

PM Modi Addresses: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से नशा मुक्त, विकसित भारत अभियान की शुरुआत की गई। देशभर से करीब 28 हजार से अधिक जगहों पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पीएम मोदी ने कहा कि हम एक महान संकल्प के लिए एकजुट हुए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast