Search KhabarFast

Press ESC to close

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए रणदीप हुड्डा का योगदान, लंगर सेवा कर लोगों से सहयोग की अपील की; इंसानियत को बताया सर्वोपरि

असम बाढ़ पीड़ितों के लिए रणदीप हुड्डा का योगदान, लंगर सेवा कर लोगों से सहयोग की अपील की; इंसानियत को बताया सर्वोपरि

Randeep Hooda on Assam Flood: असम में आई बाढ़ ने 80 से ज्यादा लोगों की जिंदगी छीन ली है। जबकि हजारों लोगों को बेघर कर दिया है। हालांकि, बेघर हुए लोगों के लिए राज्य में 54 राहत शिविर चल रहे हैं। इस बीच, बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा ने शनिवार को असम के शिवसागर में ग्लोबल सिख्स द्वारा आयोजित बाढ़ राहत वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने शिवसागर की बाढ़ प्रभावित आबादी को राशन और अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की। बता दें, एक्टर ने एक NGO के साथ मिलकर राहत कार्यों में योगदान दिया और लंगर भी बांटा। इस दौरान वह शिवसागर स्थित गुरुद्वारा साहिब भी गए और बाढ़ प्रभावित असम के लोगों के कुशल मंगल के लिए प्रार्थना भी की।

रणदीप हुड्डा ने जनता से की अपील

रणदीप हुड्डा ने जनता से अपील की कि वे असम की बाढ़ प्रभावित आबादी की मदद के लिए राहत संगठनों को प्रत्यक्ष भागीदारी, प्रार्थना या वित्तीय सहायता के माध्यम से हर संभव तरीके से योगदान दें। इस दौरान उन्होने लंगर भी परोसा। उन्होंने कहा ‘यह शिवसागर रेलवे स्टेशन है और आसपास के इलाकों से कई प्रभावित परिवार यहां आए हैं। इसलिए, हम भोजन बनाते हैं और उन्हें पहुंचाते हैं और हम पिछले सात दिनों से हर दिन यही कर रहे हैं। मानवता सर्वोपरि है।‘

Also read: शैलेंद्र सिंह ने किया सलमान खान को लेकर बड़ा दावा, भारत में बैन होने के बावजूद सुपरस्टार ले रहे थे ये खास थेरेपी

उन्होंने आगे बताया कि वह कई सालों से ग्लोबल सिख्स नामक उसी टीम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा ‘मैं सभी से आग्रह करूंगा कि वे अपनी क्षमता के अनुसार लोगों की मदद करें - न केवल यहां, बल्कि जहां भी कोई समस्या हो। इंसान होने के नाते, अपने साथी लोगों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। इसीलिए हम यहां हैं।‘  

रोजमर्रा का सामान करेंगे वितरित

राहत कार्यों के बारे में बात करते हुए रणदीप हुड्डा ने कहा ‘टीम ने पहले ही इस बात पर काफी शोध कर लिया है कि लोगों को किन चीजों की जरूरत है। ज्यादातर लोगों को रोजमर्रा की सुविधाओं जैसे भोजन, सोने की जगह, गद्दा, तिरपाल आदि की जरूरत है। इसलिए, हम किट बना रहे हैं और जरूरतमंदों को वितरित करेंगे। इसके अलावा हमारी टीम उन लोगों की भी तलाश कर रही है जिन्हें अभी तक मदद नहीं मिली है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Asha Bhosle-Kumar Sanu Song: 90 के दशक का वो रोमांटिक गाना, जिसे सुनने के लिए रविवार का इंतजार करते थे लोग

90s Bollywood Songs: बॉलीवुड के 90 के दशक में कई ऐसे सदाबहार गाने बने, जिनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। उस दौर के रोमांटिक गानों में कुछ ऐसे गीत भी शामिल हैं, जिन्हें सुनते ही कॉलेज के दिनों और पुराने प्यार की यादें ताजा हो जाती हैं। ऐसा ही एक गाना 34 साल पहले रिलीज हुआ था, जिसे आशा भोसले और कुमार सानू ने अपनी खूबसूरत आवाज दी थी। इस गाने को सुनने के लिए लोग हर रविवार सुबह दूरदर्शन के सामने बैठ जाते थे।

Diljit Dosanjh: '15 तारीख को 101 परसेंट आ रहे हैं...', दिलजीत दोसांझ ने इंदौर कॉन्सर्ट कैंसिल होने की अफवाहों पर दिया बड़ा अपडेट

Diljit Dosanjh Indore Concert: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने आज 10 नवंबर 2026 मंगलवार को इंस्टाग्राम पर लाइव आए और उन अफवाहों पर खुलकर बात की जिनमें कहा गया था कि सुरक्षा कारणों से उनका आने वाला इंदौर कॉन्सर्ट कैंसिल हो सकता है। अपने खास मज़ाकिया अंदाज़ में, दिलजीत ने खबरों को सनसनीखेज बनाने के लिए न्यूज़ चैनलों पर तंज कसा और कहा कि उन्होंने कहानी में अपना “मसाला” डाल दिया है। उन्होंने फैंस को यह भी भरोसा दिलाया कि वह 15 नवंबर को इंदौर में ज़रूर परफॉर्म करेंगे।

Kumar Sanu Song: कुमार सानू के इस रोमांटिक गाने ने 2003 में मचाया था धमाल, अक्षय कुमार और लारा दत्ता की जोड़ी ने जीता था दिल

Kumar Sanu Songs: बॉलीवुड में रोमांटिक गानों का एक ऐसा दौर रहा है, जब फिल्मों की सफलता में उनके संगीत का भी बड़ा योगदान होता था। खासकर अगर किसी गाने को मशहूर गायक कुमार सानू ने अपनी आवाज दी हो, तो उसकी लोकप्रियता और भी बढ़ जाती थी। 90 के दशक से लेकर 2000 के शुरुआती वर्षों तक कुमार सानू के कई गानों ने युवाओं के दिलों पर राज किया। ऐसा ही एक रोमांटिक गाना साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज' में सुनने को मिला था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast