
Bernard Arnault: कुछ ब्रांड लोगों के दिलों में अलग जगह बनाए हुए हैं। लोगों में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं।हर किसी की उस ब्रांड के सामान खरीदने की औकात नहीं होती। उन्हीं में से एक ब्रांड है लुइस वुइटन (Louis Vuitton). बड़ा राजनेता हो या कोई बड़ा सेलेब्रिटीलुइस वुइटन के सामान सभी में काफी लोकप्रिय हैं। लुइस वुइटन के अध्यक्ष और सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault)दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। लेकिन क्या आपको पता है बर्नार्ड अर्नाल्ट (Bernard Arnault) अपने बिजनेस के उत्तराअधिकारी के लिए अपने ही बच्चों का इंटरव्यू ले रहे हैं। वह अपने पांच बच्चों में से ही किसी को ये जिम्मेदारी सौंपना चाहते हैं। अपने मुख्यालय के एक प्राइवेट डाइनिंग रूममें वो महीने में एक बार अपने पांच बच्चों के साथ दोपहर का लंच करते हैं। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, लंच 90मिनट तक चलता है और फ्रांसीसी अरबपति अपने आईपैड पर प्रमुख विषयों के साथ चर्चा शुरू करते हैं। अर्नाल्ट अपने बच्चों के साथ विशाल व्यापारिक साम्राज्य को लेकर रणनीति पर चर्चा करते हैं।
योग्यता के आधार पर चुनेंगें उत्तराधिकारी
वॉल स्ट्रीट जनरल डब्ल्यूएसजे (WSJ)के मुताबित, अर्नाल्ट टेबल पर अपने पांचों बच्चों से सलाह मांगते हैं। लोग कहते हैं कि 74 वर्षीय अरबपति कंपनी में विशिष्ट प्रबंधकों पर राय मांगते हैं, या यह एलवीएमएच(LVMH)के कई ब्रांड्स में से एक में बदलाव का समय है या नहीं। अर्नाल्ट उनका ऑडिशन लेते हैं और देखते हैं कि लग्जरी साम्राज्य पर किसका कब्जा होगा। हालांकि, इस अरबपति ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया है कि वह अपने उत्तराधिकारी के रूप में किसे चुनेंगे, वह सिर्फ यही कहते हैं कि योग्यता के आधार पर ही किसी को चुनेंगे।दशकों पुरानी योजना का हिस्सा डब्ल्यूएसजे (WSJ)की रिपोर्ट में कहा गया है कि ये लंच मीटिंग उनके बच्चों को तैयार करने की दशकों पुरानी योजना का हिस्सा है जो उनके बाद कंपनी की कमान संभालेंगे।
क्या करते हैं सीईओ बर्नार्ड अर्नाल्ट के बच्चे
अपने बच्चों में सबसे बड़े डेल्फिन को कंपनी के दूसरे सबसे बड़े ब्रांड क्रिश्चियन डायर का हेड बनाया है। रिपोर्ट के अनुसार, LVMH और अर्नाल्ट के परिवार की देखरेख करने वाली होल्डिंग फर्म के प्रबंधन की जिम्मेदारी छोटे भाई एंटनी को दी गई है। फ्रेडरिक अर्नाल्ट TAG Heuer के सीईओ हैं, एलेक्जेंडर अर्नाल्ट Tiffany में एक एग्जीक्यूटिव हैं और अर्नाल्ट भाई-बहनों में सबसे छोटे जीन अर्नाल्ट Louis Vuitton के घड़ी डिपार्टमेंट के लिए मार्केटिंग और प्रोडक्ट डेवलेपमेंट का हेड बनाया है।
सीईओ एलन मस्क को छोड़ दिया था पीछे
बताते चलें, ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, अर्नाल्ट ने पिछले साल के अंत में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को संपत्ति के मामले में पीछे छोड़ दिया था और नंबर 1 पायदान हासिल किया था। इंडेक्स के मुताबिक, 19 अप्रैल को उनकी संपत्ति 208 अरब डॉलर थी। अर्नाल्ट विशाल लग्जरी ब्रांड कंपनी के लगभग आधे हिस्से के मालिक हैं। 1989 में उन्होंने LVMH में एक बड़ी हिस्सेदारी हासिल की। कंपनी के ब्रांड्स के पोर्टफोलियो में लुई वुइटन, बुलगारी, टिफनी, सेपोरा, टीएजी ह्यूअर और डोम पेरिग्नॉन शैम्पेन शामिल हैं।
Leave a comment