Climate Change: गर्मी से झुलसेगी दुनिया, 2025 के मौसम को लेकर एक्सपर्ट ने की भविष्यवाणी

Climate Change: गर्मी से झुलसेगी दुनिया, 2025 के मौसम को लेकर एक्सपर्ट ने की भविष्यवाणी

Climate Change 2025: इस वक्त कई राज्य में लोग ठंड से कांप रहे है। ऐसे में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) ने चेतावनी जारी की है। WMO का कहना है कि अगले साल भी इस साल जैसा ही रिकॉर्ड तोड़ने वाला तापमान देखा जा सकता है। ग्रीनहाउस गैसों का स्तर और भी बढ़ सकता है। जिसकी वजह से आने वाले समय में और ज्यादा गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

2025 में भी पड़ेगी भयंकर गर्मी

इस चेतावनी को ब्रिटेन के मौसम विभाग के 2025 के पूर्वानुमान में शामिल किया गया है। जिसमें कहा गया है कि वैश्विक औसत तापमान के लिहाज से आने वाला साल 2025 भी काफी गर्म होगा। इससे पहले 2024 और 2023 भी काफी गर्म रहे हैं। जिसका असर पूरी दुनिया में देखा गया है।

2024 का गर्मी का रिकॉर्ड 2025 में भी

वर्ल्ड वेदर एट्रीब्यूशन की प्रमुख डॉ. फ्रेडरिके की मानें तो साल 2024 अब तक का सबसे गर्म साल रहा। इस दौरान करीब 3700 से ज्यादा लोगों की जान गई। WMO के अनुसार, साल 2024 के रिकॉर्ड की मानें तो साल 2025 भी काफी गर्म रहने वाला बै। जो ग्लोबल वार्मिंग को 2 डिग्री सेल्सियस से कम रखने और पूर्व-औद्योगिक स्तर से 1.5 डिग्री सेल्सियस ऊपर रखने के पेरिस समझौते के लक्ष्य को पूरा करने से दूर हैं।

वहीं दूसरी तरफ संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि हाल ही में हम एक दशक की जानलेवा गर्मी से गुजरे हैं। गुटेरेस के मुताबिक 2025 के बारे में कोई गारंटी नहीं है। लेकिन वह उन लोगों के साथ खड़े हैं जो एक शांतिपूर्ण और स्वस्थ भविष्य के लिए काम कर रहे हैं।

गुटेरेस ने दी चेतावनी

गुटेरेस ने WMO का जिक्र करते हुए कहा कि 2015 से 2024 तक के क्लाइमेट चेंज ने स्पष्ट संकेत दिया है। ये वास्तविक समय में क्लाइमेट चेंज का प्रभाव दिखाता है। गुटेरेस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर हम इस बर्बादी के रास्ते से बाहर नहीं निकले तो भविष्य में स्थितियां और भी गंभीर हो सकती हैं। उनके अनुसार 2025 में कई देशों को उत्सर्जन को कम करने और सुरक्षित रास्ते पर चलने की जरूरत होगी।

गुटेरेस ने ये भी कहा कि हमें रिन्यूएबल फ्यूचर को सपोर्ट करना होगा ताकि हम ऊर्जा संकट से निपट सकें और क्लाइमेट चेंज के इफेक्ट को कम कर सकें। ये हमें हर हालत में सुनिश्चित करना होगा कि हम स्वच्छ और सस्टेनेबल ऊर्जा स्रोतों की ओर बढ़ें।  

Leave a comment