Search KhabarFast

Press ESC to close

Sub Inspector Jobs: सब-इंस्पेक्टर भर्ती-2025 और सहायक अभियंता भर्ती-2024 के पदों में हुई बढ़ोतरी, नोटिस जारी

Sub Inspector Jobs: सब-इंस्पेक्टर भर्ती-2025 और सहायक अभियंता भर्ती-2024 के पदों में हुई बढ़ोतरी, नोटिस जारी

Sub Inspector Jobs: राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सब-इंस्पेक्टर और प्लाटून कमांडर भर्ती-2025 तथा सहायक अभियंता भर्ती-2024 के पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। आयोग द्वारा इन दोनों भर्तियों के लिए नवीन वर्गवार वर्गीकरण के संबंध में शुद्धि-पत्र जारी कर दिया गया है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

उप निरीक्षक- एपी (एनएसए) अब 957 पद

आयोग द्वारा जारी शुद्धि पत्र संख्या 06/2026-27 के अनुसार, गृह (ग्रुप-1) विभाग के लिए उप निरीक्षक/प्लाटून कमांडर के कुल 1015 पदों पर भर्ती के लिए पूर्व में विज्ञापन जारी किया गया था। विभाग से प्राप्त संशोधित अर्थना के अनुसार, अब उप निरीक्षक (ए.पी.) नॉन-शेड्यूल एरिया  के पदों में 61 पदों की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब इस कैटेगरी में कुल पदों की संख्या 896 से बढ़कर 957 हो गई है। उप निरीक्षक (एपी) शेड्यूल एरिया, सहरिया, उप निरीक्षक (आइबी) व प्लाटून कमांडर के पूर्व विज्ञापित पदों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

Also read: आसाराम केस में नया मोड़! कोर्ट ने हटाए गैंगरेप के चार्ज, फिर भी जेल जाना तय; तुरंत सरेंडर का आदेश

सहायक अभियंता -सिविल (जल संसाधन विभाग) : 179 पद

सहायक अभियंता भर्ती-2024 अंतर्गत सहायक अभियंता -सिविल (जल संसाधन विभाग) के पदों में वृद्धि के संबंध में शुद्धि पत्र संख्या 05/2026-27 जारी किया गया है। उक्त भर्ती अंतर्गत सहायक अभियंता के कुल 1014 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2024 में विज्ञापन जारी किया गया था। अब इसमें जल संसाधन विभाग हेतु सहायक अभियंता (सिविल) के पदों में 23 पदों की वृद्धि की गई है। इसके फलस्वरूप विभाग से प्राप्त नवीन अर्थना के अनुसार कुल पदों की संख्या 156 से बढ़कर अब 179 हो गई है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 144 DSP और ACP के तबादले, कई जिलों के बदले अधिकारी

Uttar Pradesh News:उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में 144 पुलिस उपाधीक्षकों और सहायक पुलिस आयुक्तों का स्थानांतरण किया गया है। इस बदलाव के तहत कई जिलों, पुलिस कमिश्नरेट, पीएसी वाहिनियों और विशेष इकाइयों में तैनात अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

गोवा में Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति की धूम, 3 करोड़ तक की सब्सिडी का ऐलान

Uttarakhand News: 57वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (IFFI)-2026 के अंतर्गत आयोजित Waves Film Bazaar में उत्तराखंड की फिल्म नीति एवं शूटिंग डेस्टिनेशन्स को लेकर विशेष पैनल डिस्कशन आयोजित किया गया। ‘Destination Uttarakhand: Where Nature Meets Cinematic Magic’ विषय पर आयोजित इस सत्र में उत्तराखंड को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म

Uttrakhand News:उत्तराखंड में 7 हजार परिवारों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा, सरकार दे रही 1.20 लाख रुपये तक की मदद

Uttrakhand News:उत्तराखंड में समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जलागम विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है। उत्तराखंड जलवायु अनुकूल बारानी कृषि परियोजना के तहत निर्बल वर्ग के परिवारों को रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। परियोजना के अंतर्गत करीब 7 हजार परिवारों

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast