Search KhabarFast

Press ESC to close

आसाराम केस में नया मोड़! कोर्ट ने हटाए गैंगरेप के चार्ज, फिर भी जेल जाना तय; तुरंत सरेंडर का आदेश

आसाराम केस में नया मोड़! कोर्ट ने हटाए गैंगरेप के चार्ज, फिर भी जेल जाना तय; तुरंत सरेंडर का आदेश

Asaram Life Imprisonment: स्वयंभू संत आसाराम बापू के खिलाफ लंबित नाबालिग से दुष्कर्म मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने गैंगरेप से संबंधित आरोपों को हटा दिया है, लेकिन यौन उत्पीड़न और संबंधित धाराओं में दी गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। जिसके बाद कोर्ट ने आसाराम को फौरन जेल सरेंडर करने का आदेश दिया है। वर्तमान में आसाराम पैरोल पर बाहर है। लेकिन राजस्थान हाईकोर्ट ने उनकी अंतरिम राहत को समाप्त करते हुए सरेंडर का आदेश दिया है।

क्या था पूरा मामला?

बता दें, साल 2013 में आसाराम बापू पर जोधपुर के आश्रम में नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद साल 2018 में जोधपुर सेशंस कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। वहीं, अब राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर पीठ में जस्टिस अरुण मोंगा और जस्टिस योगेंद्र कुमार पुरोहित की डिवीजन बेंच ने इस मामले में अपना फैसला सुनाते हुए कुछ गंभीर आरोपों को कम करते हुए बाकी सजा को वैध माना है।

Also read: Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में अमित शाह का बड़ा बयान, BSF जवानों को दिया सुरक्षा का संदेश

कोर्ट ने कहा कि उपलब्ध सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर गैंगरेप की धाराएं हटाई जा रही हैं, लेकिन यौन शोषण और अन्य गंभीर आरोप साबित होते हैं। इसके अलावा गुजरात के गांधीनगर मामले में 2023 में भी उन्हें यौन उत्पीड़न और बलात्कार का दोषी ठहराते हुए उम्रकैद हुई थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आजम खान की यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, 38 बिल्डिंग को ध्वस्त करने जारी हुआ था आदेश

Uttarpradesh News: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल बुलडोजर एक्शन पर रोक लगा दी गई है। मुरादाबाद के कमिश्नर ने रामपुर के डीएम के फैसले पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि जौहर यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 भवन अवैध पाए गए थे।

Uttrakhand News:डीजी बंशीधर तिवारी का विद्यार्थियों से आह्वान, सफलता का आधार केवल अंक नहीं चरित्र और संस्कार भी जरूरी

Uttrakhand News:डीजी सूचना एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रहें, बल्कि ज्ञान, चरित्र, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का आधार बनाकर समग्र सफलता की ओर अग्रसर हों।

Uttrakhand News:मंत्री कैड़ा ने किया कालाआगर धुरा मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान

Uttrakhand News: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कालाआगर, धुरा गांव के ग्रामीण लम्बे समय से मोटर मार्ग बनाने की मांग कर रहे थे, मोटर मार्ग नहीं होने के ग्रामीणों को मीलो दुरी तय कर पैदल मुख्य मार्ग तक आना पड़ता था मोटर मार्ग नहीं होने से क्षेत्र के लोगो को अपना उत्पादन मंडी लाने मै काफी परेशानियों का समाना

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast