Search KhabarFast

Press ESC to close

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में अमित शाह का बड़ा बयान, BSF जवानों को दिया सुरक्षा का संदेश

Rajasthan News: राजस्थान के बीकानेर में अमित शाह का बड़ा बयान, BSF जवानों को दिया सुरक्षा का संदेश

Rajasthan News:  राजस्थान के बीकानेर में मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) में लिंग-तटस्थ (gender-neutral) दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि सीमाओं को सुरक्षित रखने में महिलाओं ने पुरुषों से भी ज़्यादा योगदान दिया है। अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में सांचू सीमा चौकी पर BSF प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने BSF कर्मियों से बातचीत भी की और महिला कर्मियों के लिए बैरकों का उद्घाटन किया।

अमित शाह ने कहा कि, "जब हमने लैंगिक-तटस्थ (gender-neutral) दृष्टिकोण अपनाने और भारत की महिलाओं को अवसर प्रदान करके सभी क्षेत्रों में शामिल करने का निर्णय लिया, तो एक बहस छिड़ गई कि सीमा पर महिलाएं क्या भूमिका निभाएंगी और उन्हें क्या लाभ मिलेंगे। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सीमा सुरक्षा में महिलाओं ने पुरुषों से भी अधिक योगदान दिया है। 2030 तक, सभी लाभ उन्हें भी दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि राजस्थान में महिला कर्मियों के लिए बनाए जा रहे 79 बैरकों में से 66 का निर्माण पूरा हो चुका है।

Also read: क्यों खास है भारत का सबसे बड़ा किला Chittorgarh Fort? यहां हर शाम दिखता है अद्भुत नजारा

अमित शाह ने कहा कि, "राजस्थान में, 79 में से 66 बैरक पहले ही पूरे हो चुके हैं, और बाकी काम चल रहा है। एक बार जब 200 करोड़ रुपये की यह परियोजना पूरी हो जाएगी। जिसमें BSF की निगरानी वाले सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित 360 बैरक शामिल हैं तो महिला कर्मी अपने कर्तव्यों का पालन और भी अधिक प्रभावी ढंग से और आराम से कर पाएंगी।

साल 2016 के जनवरी महीने में केंद्र सरकार ने बीएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी सहित सीमा सुरक्षा बलों में कांस्टेबल स्तर पर 14 से 15 प्रतिशत पद आरक्षित करने का निर्णय लिया था। दिसंबर 2025 में राज्यसभा में गृह मंत्रालय द्वारा दिए गए जवाब के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में 1680 महिला कर्मियों की भर्ती की गई थी। इस बीच, गृह मंत्री अमित शाह ने बीकानेर के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बैठक में उपस्थित थे। बैठक में गृह मंत्रालय, राजस्थान सरकार के अधिकारी, बीएसएफ अधिकारी और पांच सीमावर्ती जिलों के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक शामिल हुए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आजम खान की यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, 38 बिल्डिंग को ध्वस्त करने जारी हुआ था आदेश

Uttarpradesh News: समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर फिलहाल बुलडोजर एक्शन पर रोक लगा दी गई है। मुरादाबाद के कमिश्नर ने रामपुर के डीएम के फैसले पर रोक लगा दी है। आपको बता दें कि जौहर यूनिवर्सिटी की 40 में से 38 भवन अवैध पाए गए थे।

Uttrakhand News:डीजी बंशीधर तिवारी का विद्यार्थियों से आह्वान, सफलता का आधार केवल अंक नहीं चरित्र और संस्कार भी जरूरी

Uttrakhand News:डीजी सूचना एवं मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल शैक्षणिक उपलब्धियों तक सीमित न रहें, बल्कि ज्ञान, चरित्र, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने जीवन का आधार बनाकर समग्र सफलता की ओर अग्रसर हों।

Uttrakhand News:मंत्री कैड़ा ने किया कालाआगर धुरा मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का लोकार्पण, आवागमन होगा आसान

Uttrakhand News: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा ब्लॉक के ग्राम सभा कालाआगर, धुरा गांव के ग्रामीण लम्बे समय से मोटर मार्ग बनाने की मांग कर रहे थे, मोटर मार्ग नहीं होने के ग्रामीणों को मीलो दुरी तय कर पैदल मुख्य मार्ग तक आना पड़ता था मोटर मार्ग नहीं होने से क्षेत्र के लोगो को अपना उत्पादन मंडी लाने मै काफी परेशानियों का समाना

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast