'माहौल खराब होगा तो बख्शे नहीं...', पंजाब पुलिस के DSP ने गोल्डी बरार को दी सख्त वार्निंग

'माहौल खराब होगा तो बख्शे नहीं...', पंजाब पुलिस के DSP ने गोल्डी बरार को दी सख्त वार्निंग

Goldy Brar Audio Clip: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।  मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस के डी.एस.पी. बिक्रम बराड़ द्वारा गोल्डी बराड़ को सख्त वार्निंग दी गई है। दरअसल, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने डी.एस.पी. बिक्रम बराड़ को फोन पर धमकाने की कोशिश की है। जिसका एक ऑडियो क्लिप सामने आया है।

डी.एस.पी.  ने दी सख्त चेतावनी

ऐसा माना जा रहा है कि गोल्डी बरार अमेरिका में है। उन पर आरोप लगाया गया है कि गोल्डी बरार ने बिक्रिम सिंह बरार को कॉल करके उनके गिरोह के खिलाफ मुखबिर तैनात करने के लिए अधिकारी को धमकाया। जिस पर डी.एस.पी. ने इसका गोल्डी बराड़ को करारा जवाब दिया है। डी.एस.पी. ने गोल्डी को सख्त शब्दों में चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कानून को हाथ में लोगे और पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश करोगे तो बख्शे नहीं जाएंगे। अगर गलत काम करोगे तो सजा भुगतने के लिए तैयार रहो। 

डी.एस.पी. ने कहा कि पंजाब पुलिस के लिए सभी क्रिमिनल एक बराबर है और सभी के साथ एक जैसा सुलूक किया जाता है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस किसी भी आतंकी के खिलाफ कार्रवाई करने में कोई भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा कि पुलिस पहले भी आतंकियों पर शिकंजा कसती आई है और आने वाले समय में भी यह अभियान जारी रहेगा।

ऑडियो क्लिप में क्या?

ऑडियो क्लिप में, गोल्डी डीएसपी की पहचान पूछकर और खुद को गोल्डी बरार के रूप में पेश करके बातचीत शुरू करता है। इसके बाद वह डीएसपी को बताता है कि वह अमेरिका के कैलिफोर्निया में सुनील यादव की हत्या पर दुख व्यक्त करने के लिए फोन कर रहा था।

सुनील यादव का भी किया जिक्र

सुनील यादव एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्कर था। पिछले सप्ताह कैलिफोर्निया में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। ऑडियो क्लिप में गोल्डी बरार उसे उसके उपनाम 'गोली' से पुकारता है और उसे पुलिस की 'नाजायज संतान' कहता है। एक फेसबुक पोस्ट में, गोल्डी बरार ने गोली की हत्या की जिम्मेदारी ली। उसने कहा कि बिश्नोई गिरोह के सदस्य अंकित भादू के एनकाउंटर की साजिश रचने के लिए गोली को मारा।

गोल्डी बरार ने क्या दी धमकी?

बता दें, अंकित भादू फरवरी 2019 में जीरकपुर के पास पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया था। गोल्डी को डीएसपी से यह कहते हुए सुना गया 'जेहरा मर्जी मुखबिर बना लाओ, असीं किसी वी हद तक जान नू तैयार हां (जिसे मर्जी मुखबिर बना लो, हम किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं।)'

डीएसपी ने क्या जवाब दिया?

डीएसपी ने गोल्डी से कहा, 'पुलिस कानून के मुताबिक काम करती है...' गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना और अजय राणा की हत्याओं का जिक्र करते हुए डीएसपी ने कहा कि ये हत्याएं गिरोहों के बीच प्रतिद्वंद्विता का हिस्सा थीं। डीएसपी ने गोल्डी के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि वह एक प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टर को पुलिस रिमांड पर जेल से बाहर लाकर विशेष सुविधा दे रहा है।

Leave a comment