Punjab Bus Accident: पंजाब में नाले में गिरी बस, आठ यात्रियों की मौत के बाद मची चीख-पुकार

Punjab Bus Accident: पंजाब में नाले में गिरी बस, आठ यात्रियों की मौत के बाद मची चीख-पुकार

Death In Punjab Bus Accident: पंजाब के बठिंडा में शुक्रवार यानी 27 दिसंबर को भीषण हादसा हुआ है। बता दें कि यहां एक बस हादसे का शिकार हो गई। बठिंडा तलवंडी साबो रोड पर गांव जीवन सिंह वाला के पास निजी कंपनी बस हादसे का शिकार हो गई। बता दें कि अनियंत्रित होने के कारण बस नाले में गिर गई। इस हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बस में 50 यात्री सवार थे।

वहीं, हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए तलवंडी साबो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों का इलाज सिविल बठिंडा में चल रहा है। बताया जा रहा है कि लगभग 24 यात्री घायल हुए हैं। बस हादने में मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।  

पुल के ऊपर से गिरी बस  

जानकारी के अनुसार, बठिंडा में एक प्राइवेट कंपनी की बस कर्मचारियों को लेकर जा रही थी। शुक्रवार दोपहर को छुट्टी होने के बाद बस गांव जीवन सिंह वाला के पास पहुंची। जिसके बाद नाले के ऊपर बनी पुल पर अनित्रयिंत होकर नाले में जा गिरी। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद घायलों को बाहर निकाला गया।

एनडीआरएफ ने शुरू किया राहत बचाव कार्य   

वहीं, सूचना मिलते ही बठिंडा डीसी शौकत अहमद परे और एसएसपी अमनीत कौंडल भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिला प्रशासन की तरफ से राहत वचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके अलावा, एनडीआरएफ की टीम भी राहत बचाव कार्य में जुट गई है। स्थानीय लोग भी  मौके पर पहुंचे और लोगों को बस से बाहर निकालने में मदद की। उन्होंने बताया कि पुलिस और जिला प्रशासन ने भी बचाव अभियान शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में मौसम खराब है।   

Leave a comment