Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी से महज 50 कदम दूर हुई वारदात

Punjab News: अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस चौकी से महज 50 कदम दूर हुई वारदात

Punjab News: पंजाब के अमृतसर में इस्लामाबाद थाना क्षेत्र के कोट खालसा पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर गुरुवार रात एक 25 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात करीब रात 10:50 बजे हुई। मृतक की पहचान साहिल गिल के तौर पर हुई है, जो जोमैटो में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल साहिल को तुरंत अमनदीप अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार, साहिल को उसके घर से करीब 40 कदम की दूरी पर गोली मारी गई। घटना स्थल पुलिस चौकी के बिल्कुल नजदीक होने के बावजूद वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, एक्टिवा पर सवार होकर दो युवक वहां पहुंचे थे। दोनों ने साहिल पर दो गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली उसकी छाती के पास लगी। गोली लगने के बाद साहिल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिवार को दी। परिवार के सदस्य तुरंत मौके पर पहुंचे और साहिल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी।

मृतक के पिता मुख्तियार सिंह ने बताया कि उनका बेटा घर से सब्जी लेने के लिए निकला था। करीब 10 मिनट बाद मोहल्ले के कुछ लोग उनके घर आए और बताया कि साहिल को गोली मार दी गई है। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो साहिल घायल अवस्था में पड़ा था। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के मुताबिक, साहिल की करीब दो साल पहले शादी हुई थी और उसका छह महीने का एक छोटा बच्चा भी है। युवक की मौत के बाद परिवार में शोक की लहर है। परिजनों ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और वारदात के कारणों का पता लगाने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही इस्लामाबाद थाने के SHO सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। ADCP स्तर के अधिकारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू करवाई। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात में शामिल युवकों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस गोली चलाने के कारणों की भी जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान होने के बाद उन्हें जल्द गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में पालतू कुत्ते का हमला, गोद में मौजूद छह महीने का मासूम गंभीर घायल

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पालतू कुत्ते के हमले का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पालतू कुत्ते ने गोद में मौजूद छह महीने के मासूम पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चे को चेहरे, पेट और शरीर के कई हिस्सों पर कुत्ते ने काट लिया। मासूम की हालत गंभीर होने के बाद उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Uttarakhand News: मुश्किल घड़ी में नेपाल के साथ उत्तराखंड, CM धामी ने राहत सामग्री के काफिले को दिखाई हरी झंडी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिविर कार्यालय से पड़ोसी देश नेपाल के आपदा प्रभावित लोगों के लिए आवश्यक राहत सामग्री ले जा रहे वाहनों के काफिले को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राहत सामग्री से युक्त यह खेप हिमालयी देश में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदाओं के बाद जूझ रहे परिवारों की सहायता के लिए भेजी गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast