Search KhabarFast

Press ESC to close

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे। इस दौरान iPhone के नए मॉडल की दीवानगी साफ तौर पर देखने को मिली, जिस पर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपना थोड़ा मज़ाकिया अंदाज़ दिखाया। दरअसल, iPhone के क्रेज को देखते हुए सोनू सूद ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और  मजे लेते हुए लोगों को एक खास सलाह भी दी है।  

iPhone की बिक्री पर सोनू सूद का पोस्ट

अभिनेता सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करते हुए समाज के लिए कुछ करने और खर्च करने के बारे में एक संदेश लिखा। उन्होंने लिखा 'नया फोन, नई EMI… वही पुराने बिल! शायद अब समय आ गया है कि हम सिर्फ फोन अपग्रेड करने के बजाय बदलाव लाने के लिए कतार में लगें। असली अपग्रेड एक बेहतर समाज है।' एक्टर का यह पोस्ट तेजी से सोशल मडिया पर वाययल होता चला गया। तो वहीं, इस पोस्ट पर यूजर्स की भी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है। कई यूजर्स ने एक्टर के पोस्ट को सकारात्मक बताया

बिक्री के लिए उपलब्ध हुआ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max

बता दें, Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुकी हैं। नया प्रो मॉडल Apple के ऑनलाइन स्टोर और देश भर के छह खुदरा आउटलेट्स से खरीदे जा सकते हैं। इन दोनों मॉडलों के लिए प्री-ऑर्डर इसी महीने की शुरुआत में शुरू हो गए थे। दोनों फोन काले, चांदी, ग्लेशियर और नए बरगंडी रंग में उपलब्ध हैं। इनमें यूजर्स को वेरिएबल अपर्चर और नए प्रो कैमरा कंट्रोल के साथ 48 मेगापिक्सल का फ्यूजन मेन कैमरा मिलेगा। ये एप्पल के A20 प्रो चिप द्वारा संचालित हैं और इनमें एक नया वेपर चैंबर है।

iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है, जबकि 512GB, 1TB और 2TB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 1,89,900 रुपये, 2,39,900 रुपये और 3,14,900 रुपये है। तो वहीं, iPhone 18 Pro Max के 256GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत 1,79,900 रुपये है। इसके 512GB, 1TB और 2TB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 2,04,900 रुपये, 2,54,900 रुपये और 3,29,900 रुपये है।

Also read: सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: बादशाह संग शादी को लेकर ईशा रिक्खी ने खोला राज, बताया कैसे किया रैपर ने चीटिंग

Bigg Boss 20 के घर में पहुंचीं एक्ट्रेस ईशा रिक्खी ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast