Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में पालतू कुत्ते का हमला, गोद में मौजूद छह महीने का मासूम गंभीर घायल

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में पालतू कुत्ते का हमला, गोद में मौजूद छह महीने का मासूम गंभीर घायल

Haryana News: हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पालतू कुत्ते के हमले का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पालतू कुत्ते ने गोद में मौजूद छह महीने के मासूम पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। बच्चे को चेहरे, पेट और शरीर के कई हिस्सों पर कुत्ते ने काट लिया। मासूम की हालत गंभीर होने के बाद उसे इलाज के लिए पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

मामला 14 सितंबर, सोमवार शाम का बताया जा रहा है। परिवार के मुताबिक, बच्ची अपने छह महीने के भतीजे को गोद में लेकर गली में घूम रही थी। इसी दौरान पड़ोसी के घर से निकला पालतू कुत्ता अचानक दोनों पर टूट पड़ा। कुत्ते ने गोद में मौजूद मासूम को कई जगह काट लिया। बच्चे को बचाने की कोशिश में उसकी बुआ भी घायल हो गई।

कुत्ते के हमले के बाद परिवार दोनों घायलों को सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचा। मासूम की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। हालांकि, दिल्ली में इलाज का खर्च अधिक होने के कारण परिवार बच्चे को वापस लेकर आया और बाद में उसे पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया। फिलहाल मासूम का पीजीआई रोहतक में इलाज चल रहा है, जबकि उसकी बुआ का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: गांव-गांव पहुंचेगा डिजिटल नेटवर्क, हरियाणा की 5,154 ग्राम पंचायतें भारतनेट से कनेक्टेड

Haryana News: हरियाणा ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी और दूरसंचार ढांचे के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है। प्रदेश की 6,222 ग्राम पंचायतों में से 5,154 यानी 82.84 प्रतिशत ग्राम पंचायतें भारतनेट के दायरे में आ चुकी हैं तथा 45,130 फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) कनेक्शन कार्यरत हैं।

तहरीक-ए-तालिबान संगठन का किससे निकला कनेक्शन, अमृतसर में ASI की हत्या की ली जिम्मेदारी

Punjab News:पंजाब में एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। अमृतसर में असिस्टेंट सब-इंसपेक्टर हरजीत सिंह की गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इस घटना की जिम्मेदारी आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान ने ली है।

Uttarakhand News: हल्द्वानी से बिजली खरीद तक कांग्रेस के आरोपों पर CM धामी का पलटवार, बोले- तथ्यों के सामने नहीं टिकते

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में मुद्दों के अभाव से जूझ रही कांग्रेस अब झूठ, भ्रम और बेबुनियाद आरोपों के सहारे राजनीतिक नैरेटिव खड़ा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक आरोप लगाती है और जब तथ्य सामने आते हैं तो वही आरोप धराशायी हो जाता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast