Search KhabarFast

Press ESC to close

Punjab News: अमृतसर में सड़क पर खून से सनी मिली लाश, गले और मुंह पर मिले तेजधार हथियार के निशान

Punjab News: अमृतसर में सड़क पर खून से सनी मिली लाश, गले और मुंह पर मिले तेजधार हथियार के निशान

Punjab News: पंजाब के अमृतसर के अजनाला क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते लखूवाल रोड पर उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। शव पर गले और मुंह के पास तेजधार हथियार से किए गए हमले के निशान मिले हैं, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। घटना की सूचना मिलते ही अजनाला पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। अजनाला के एसएचओ कुलविंदर सिंह अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस द्वारा मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैं तथा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।

एसएचओ कुलविंदर सिंह ने बताया कि लखूवाल रोड से एक युवक का शव बरामद हुआ है, जिसके शरीर पर तेजधार हथियार से वार किए जाने के निशान हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और सबसे पहले मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पहचान होने के बाद ही हत्या के कारणों और आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलेगी।

Also read: पंजाब के लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, कई मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, तीन की मौत

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana Weather: हरियाणा में फिर बढ़ा गर्मी का प्रकोप, पारा 43 डिग्री के पार

Haryana Weather: हरियाणा में नौतपा के दौरान बारिश और मौसम में लगातार बदलाव के कारण इस बार गर्मी का असर अपेक्षाकृत कम देखने को मिला था। हालांकि अब मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। रविवार को हांसी में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी और लू जैसे हालात का सामना करना पड़ा।

हरियाणा से राजस्थान के लिए इस रूट पर रोडवेज बस शुरू, देखें पूरा रूटमैप

Haryana Roadways Bus Time Table : हरियाणा से राजस्थान आने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के फतेहाबाद डिपो से राजस्थान के नोखा के लिए नई बस सेवा शुरू कर दी गई है।

हरियाणा के भिवानी समेत इन जिलों में अगले 3 घंटे में होगी झमाझम बरसात, देखें IMD का नया अलर्ट

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदल गया है। हाल ही में मौसम विशेषज्ञों ने नई रिपोर्ट जारी की है

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast