Search KhabarFast

Press ESC to close

पंजाब के लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, कई मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, तीन की मौत

पंजाब के लुधियाना की फैक्ट्री में जहरीली गैस का रिसाव, कई मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, तीन की मौत

Punjab News: पंजाब में देर रात लुधियाना के गैसपुरा स्थित एक टूल फैक्ट्री में सीवर से जहरीली गैस रिसाव होने से सफाई के लिए आए पिता-पुत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और सुरक्षा मानकों में लापरवाही की भी पड़ताल की जा रही है। हादसे में 7 से 8 लोग बेहोश हो गए है।

जानकारी के मुताबिक, रात के समय कई मजदूर फैक्ट्री में काम करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान फैक्ट्री के भीतर से गैस लीक होने लगी, जिसकी चपेट में वहां मौजूद मजदूर आ गए। अचानक हुई इस घटना से फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसकी चपेट में करीब 7 से आठ लोग गए। जिसमें से तीन लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय लोगों और फैक्ट्री प्रबंधन की ओर से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, जबकि प्रभावित मजदूरों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और गैस रिसाव के कारणों की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक मान सिंह की बेटी रेनू ने बताया कि उनके पिता को जबरदस्ती काम करने के लिए बुलाया गया था। उनके मुताबिक जब गैस का रिसाव हुआ, तब फैक्ट्री संचालक खुद ही सभी घायलों को अस्पताल ले गए। जबकि परिवार के किसी भी सदस्य को सूचना नहीं दी गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा सरकार ने व्यापारियों के हित में लिया एक और निर्णय, एकमुश्त निपटान योजना-2026 का बढ़ाया समय

Haryana News: हरियाणा सरकार ने व्यापारी वर्ग को बहुत बड़ी राहत देते हुए एक ऐतिहासिक और अत्यंत महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश के व्यापारियों के लंबे समय से लंबित पड़े टैक्स मामलों के स्थाई और त्वरित निपटान के लिए सरकार ने आधिकारिक तौर पर ‘एकमुश्त निपटान योजना-2026’ को लागू करने का निर्णय लिया है।

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में सीएम नायब सैनी ने लॉन्च की ‘मेक इन हरियाणा’ नीति, 1.10 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव

Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मेक इन हरियाणा नीति और अन्य क्षेत्रीय नीतियों का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज का दिन हरियाणा के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। आज मेक इन हरियाणा नीति, 9 नई सेक्टोरल नीतियों, एक स्मार्ट निवेश सुविधा पोर्टल, लगभग 1 लाख 10 हजार करोड़ के निवेश प्रस्तावों के MOUs और हैपनिंग हरियाणा ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लोगो का अनावरण किया।

Haryana News: हरियाणा में खुलेंगे तीन नए स्वास्थ्य केंद्र, सरकार ने दी खोलने की प्रशासनिक मंजूरी

Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आमजन तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के तीन अलग-अलग जिलों में नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है। इस फैसले के तहत गुरुग्राम, भिवानी और हिसार जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों को शामिल किया गया है, जिससे स्थानीय आबादी को सीधे तौर पर आधुनिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast