Rift In Pakistan:पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी के हालिया बयानों ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है। नकवी ने पहले पाकिस्तान की शासन व्यवस्था को बर्बाद बताया और फिर ऐसे संकेत दिए जिनसे सत्ता प्रतिष्ठान, नौकरशाही और राजनीतिक वर्ग के भीतर हलचल तेज हो गई।
वहीं, विपक्षी नेताओं से लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के वरिष्ठ चेहरों तक, लगभग हर तरफ से उनके बयानों पर रिएक्शन सामने आ रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान की सत्ता व्यवस्था के लिए वास्तव में बदलाव आने वाला है, क्या आर्मी एक बार फिर पाकिस्तान में तख्तापलट करने वाली है।
मोहसीन नकवी के बयान से हड़कंप
30 जुलाई को पाकिस्तान इकोनॉमिक समिट में बोलते हुए मोहसिन नकवी ने कहा कि पाकिस्तान जिस प्रशासनिक ढांचे के तहत काम कर रहा है। वह अब देश की समस्याओं को सुलझाने में नाकाम है। उन्होंने कहा कि हम जिस सिस्टम को चला रहे हैं वह बर्बाद हो चुका है। इसके जरिए समस्याओं को खत्म नहीं किया जा सकता। नकवी ने नए प्रशासनिक यूनिट्स बनाने और व्यापक संस्थागत सुधारों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि यदि बुनियादी बदलाव नहीं किए गए, तो देश अगले दस वर्षों तक उन्हीं दिक्कतों का सामना करेगा।
क्या होने वाला है तख्तापलट
मोहसीन नकवी के आलोचकों और विपक्षियों का मानना है कि उनके बयान केवल प्रशासनिक सुधारों तक सीमित नहीं हैं। इसी बीच सोशल मीडिया और राजनीतिक हलकों में एक तीखा संदेश गया है। वहीं, बिलावल भुट्टो ने कहा कि पीएलएम-एन में मौजूद मेरे दोस्तों के लिए बस एक छोटा सा संदेश है। जो आवाज़ आप सुन सकते हैं, उसे ध्यान से सुन लें। टिक-टॉक, टिक-टॉक, आपकी उल्टी गिनती शुरू है। इस तरह के राजनीतिक संदेशों ने अटकलों को और तेज कर दिया है कि पाकिस्तान के सत्ता का तख्तापलट होने जा रहा है।
Also read: बांग्लादेश में हिन्दू युवक की गिरफ्तारी के बाद बढ़ा तनाव! भगवान राम की मूर्ति बनाने का किया था ऐलान