Search KhabarFast

Press ESC to close

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले; गोरखपुर, प्रयागराज और बरेली के कमिश्नर बदले

UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 IAS अधिकारियों के तबादले; गोरखपुर, प्रयागराज और बरेली के कमिश्नर बदले

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने 13 IAS अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव में चार मंडलों के मंडलायुक्त बदले गए हैं। इसके अलावा आवास, कृषि, ऊर्जा, गृह, औद्योगिक विकास और लोक निर्माण विभाग जैसे अहम विभागों में भी अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली और बस्ती मंडल के मंडलायुक्तों के नाम शामिल हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव प्रशासन को और बेहतर बनाने और कामकाज में तेजी लाने के उद्देश्य से किया गया है।

गोरखपुर मंडल में सबसे बड़ा बदलाव 

सबसे बड़ा बदलाव गोरखपुर मंडल में किया गया है। 2009 बैच के IAS अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह को गोरखपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह कृषि विभाग में सचिव के पद पर तैनात थे। उन्होंने राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाला हुआ था। वह अब अनिल ढींगरा की जगह लेंगे। वहीं, 2008 बैच के IAS अधिकारी अनिल ढींगरा को उत्तर प्रदेश आवास एवं विकास परिषद का आवास आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें नगर भूमि सीमा (Urban Land Ceiling) निदेशक और आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी भी दी गई है।

ये बने कृषि विभाग के प्रमुख 

कृषि विभाग के प्रमुख सचिव रविंद्र कुमार को राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बस्ती मंडल में वैभव श्रीवास्तव को नया मंडलायुक्त बनाया गया है। इससे पहले वह PCDF के प्रबंध निदेशक थे। उनकी जगह गृह और सतर्कता विभाग के सचिव प्रकाश बिंदु को PCDF का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। बरेली मंडल के मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी को प्रशासनिक सुधार विभाग का सचिव बनाया गया है। उनकी जगह पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार को बरेली का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।

प्रयागराज मंडल में भी बदलाव

प्रयागराज मंडल में भी बदलाव किया गया है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव डॉ. लोकेश एम. को प्रयागराज का नया मंडलायुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं, प्रयागराज की मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को उत्तर प्रदेश का श्रम आयुक्त बनाया गया है। इसके अलावा संदीप कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। औद्योगिक विकास और नोएडा से जुड़े पदों पर भी बदलाव हुआ है। गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्प राज सिंह को नोएडा का अतिरिक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी (ACEO) बनाया गया है। वहीं नोएडा के ACEO सतीश पाल को गृह विभाग में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

विकास कार्यों में तेजी लाने में मिलेगी मदद

वहीं, डॉ. बालकर सिंह को आवास आयुक्त पद से हटाकर उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बनाया गया है। सरकार ने इस फेरबदल को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया बताया है। माना जा रहा है कि इन बदलावों से प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने तथा विकास कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

Also read: प्रयागराज में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, किराये के मकान में पति-पत्नी समेत 3 लोगों की हत्या

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: सहकारिता मंत्री अरविंद शर्मा का अधिकारियों को निर्देश, CM की हर घोषणा को प्राथमिकता से करें पूरा

Haryana News: हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा गोहाना विकास रैली में क्षेत्र के लिए की गई 700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास घोषणाओं को समयबद्ध ढंग से धरातल पर उतारना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Uttrakhand News: एडवोकेट ललित मोहन जोशी को मिला 'घन्ना भाई सम्मान, नशा उन्मूलन और मिशन एजुकेशन पर दे रहे जोर

Uttrakhand News: लोक हास्य के पुरोधा और उत्तराखंड की लोक संस्कृति को देश-विदेश तक नई पहचान दिलाने वाले स्वर्गीय घन्ना भाई की 73वीं जयंती के अवसर पर घन्ना भाई फाउंडेशन द्वारा आयोजित समारोह में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज एवं सजग इंडिया के अध्यक्ष एडवोकेट ललित मोहन जोशी को 'घन्ना भाई सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast