Search KhabarFast

Press ESC to close

Bigg Boss में दिखेगा करण-अर्जुन वाला स्टाइल, सलमान खान के ‘तथास्तु’ ट्विस्ट ने उड़ाए फैंस के होश; नए सीजन की रिलीज डेट फाइनल

Bigg Boss में दिखेगा करण-अर्जुन वाला स्टाइल, सलमान खान के ‘तथास्तु’ ट्विस्ट ने उड़ाए फैंस के होश; नए सीजन की रिलीज डेट फाइनल

Bigg Boss 20 Release Date: बिग बॉस फैंस का इंतजार खत्म करते हुए नए सीजन से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, JioHotstar और कलर्स ने बिग बॉस सीजन 20 का पहला टीज़र रिलीज कर दिया है। बिग बॉस का नया सीजन 6 सितंबर से शुरु होगा। इसके अलावा टीज़र में सलमान खान की होस्ट के रूप में वापसी भी दिखाई गई है, जिसे लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटिड नजर आ रहे हैं।

बिग बॉस सीजन 20 का टीज़र रिलीज

टीज़र में सलमान खान एक शानदार घोड़े के साथ नाटकीय अंदाज में प्रवेश करते हैं और एक रहस्यमयी लाइन बोलते हैं ‘जो करण अर्जुन में हुआ था, वो होगा अब बिग बॉस में... तथास्तु!’ एक सूक्ष्म दृश्य संकेत के साथ, टीज़र आगामी सीजन की एक झलक पेश करता है, साथ ही दर्शकों के लिए एक रहस्य भी छोड़ देता है जिसे उन्हें सुलझाना होगा।

Also read: डीपफेक पर मृणाल ठाकुर की सख्त चेतावनी, बोलीं- मेरी पहचान का गलत इस्तेमाल किया तो होगी कानूनी कार्रवाई

नए सीजन के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा ‘बिग बॉस का हर सीजन एक नया खेल, नई रणनीतियाँ और अप्रत्याशित मोड़ लेकर आता है। लेकिन इस सीजन में एक ऐसा रहस्य छिपा है जो इसे पहले देखे गए सभी सीजनों से अलग बनाता है। पहला संकेत पहले ही मिल चुका है, बस आपको इसे दो बार देखना होगा। टीज़र तो बस शुरुआत है, और मैं दर्शकों के बिग बॉस हिंदी सीजन 20 के शुरू होने पर सुरागों को जोड़ने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ।‘

6 भाषाओं में प्रसारित होगा ‘बिग बॉस’

बता दें, इस बार बिग बॉस हिंदी लैंग्वेज के अलावा 6 अन्य भाषाओं में रिलीज होने वाला है। हिंदी भाषा में सलमान खान, तमिल भाषा में विजय सेतुपति, तेलुगु भाषा में नागार्जुन, कन्नड़ भाषा में किच्चा सुदीप, मलयालम भाषा में मोहनलाल और बांग्ला भाषा में सौरव गांगुली ‘बिग बॉस’ का नया सीजन होस्ट करेंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bigg Boss 20: बादशाह संग शादी को लेकर ईशा रिक्खी ने खोला राज, बताया कैसे किया रैपर ने चीटिंग

Bigg Boss 20 के घर में पहुंचीं एक्ट्रेस ईशा रिक्खी ने अपनी शादी और रिश्ते को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast