Search KhabarFast

Press ESC to close

Sawan 2026: सावन के महीने में घर के मुख्य द्वार पर करें ये आसान उपाय, बुरी शक्तियों का होगा नाश

Sawan 2026: सावन के महीने में घर के मुख्य द्वार पर करें ये आसान उपाय, बुरी शक्तियों का होगा नाश

Sawan Upay: हिंदू धर्म में सावन के महीने को बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है। इस पवित्र महीने से शिव भक्तों की गहरी आस्था भी जुड़ी हुई है। क्योंकि ये महीना भगवान शिव को समर्पित है। सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो चुकी है। इसका समापन 28 अगस्त को होगा। इस समय भक्त शिव जी को प्रसन्न करने के लिए पूजा-पाठ करते है और सोमवार का व्रत भी रखते हैं। लेकिन इस दौरान घर के मुख्य द्वार पर कुछ उपाय करने से घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है। दरअसल, घर का मुख्य द्वार ऊर्जा का प्रवेश द्वार होता है। एक ऐसा द्वार, जहां से सभी प्रकार की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाओं का आना-जाना होता है। इसलिए उन उपायों को करने से घर से नकारात्मक शक्ति दूर हो जाएगी। तो चलिए उन उपायों के बारे नें जानते हैं।

Also read: Horoscope Today 05 August 2026 Aaj ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, करियर, कारोबार, प्रेम और स्वास्थ्य का राशिफल

सावन में घर के मुख्य द्वार पर करें ये उपा

  1. घर में सुख-शांति का माहौल बना रहे और भगवान का आर्शीवाद मिले, इसके लिए -
  2. सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे कपड़े पहनें।
  3. इसके बाद एक लोटे या बर्तन शुद्ध जल भरे और उसमें गंगाजल की कुछ बूंदें डालें।
  4. इसके बाद उस जल में चुटकीभर हल्दी डालें।
  5. फिर भगवान का नाम लेते हुए हल्दी नाले उस शुद्ध जल से घर के सभी कोनों में खासकर मुख्य द्वार पर छिड़काव करें।
  6. ऐसा कहा जाता है कि इस तरह छिड़काव करने से घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर चली जाती है।

हल्दी मिलाने के क्या लाभ होगा?

अब आप ये सोच रहे होंगे कि शुद्ध जल में हल्दी मिलाने के क्या लाभ होगा? दरअसल, हल्दी को शुद्धिकरण का प्रतीक माना जाता है। जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए कारागार साबित हो सकती है। आयुर्वेद और धार्मिक परंपराओं में इसका विशेष महत्व है।

इन बातों का रखें ध्यान

  1. मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखें।
  2. मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
  3. मुख्य द्वार पर ॐ या स्वास्तिक का चिह्न जरूर बनाएं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Horoscope Today 04 August 2026, Aaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगा धन लाभ, सिंह के लिए अचानक फायदा, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 04 August 2026, Aaj Ka Rashifal: 4 अगस्त 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। जहां मेष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु और मीन राशि के जातकों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के संकेत हैं, वहीं वृषभ, कन्या और वृश्चिक राशि वालों को खर्च, स्वास्थ्य और रिश्तों में सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।

Sawan Vrat Special: सावन का पहला सोमवार आज, इस दौरान व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जाने इसके नियम

Sawan Vrat Special: भगवान शिव को समर्पित सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू हो चुका है, जिसका समापन 28 अगस्त 2026 को होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार. आज का दिन शुभ है, क्योंकि आज सावन के महीने का पहला सोमवार है। ये दिन शिव भक्तों के लिए अहम होता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast