Search KhabarFast

Press ESC to close

Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री, कब लॉन्च होंगा Boltt फोन? 20 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में एंट्री, कब लॉन्च होंगा Boltt फोन? 20 हजार रुपये से कम हो सकती है कीमत

स्मार्टवॉच बनाने वाली कंपनी Fire-Boltt अब स्मार्टफोन बाजार में कदम रखने जा रही है। कंपनी ने पिछले महीने अपने नए स्मार्टफोन ब्रांड “Boltt” की घोषणा की थी। अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Boltt स्मार्टफोन का माइक्रोसाइट लाइव हो गया है, जिसमें फोन की लॉन्च तारीख और कुछ खास फीचर्स की जानकारी सामने आई है। Flipkart की माइक्रोसाइट के अनुसार, Boltt के नए स्मार्टफोन 25 अगस्त को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी शुरुआत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में 4G और 5G मॉडल पेश करने की तैयारी कर रही है।

Boltt स्मार्टफोन की खासियत? 

Boltt ने अपने स्मार्टफोन के लिए “Boltt DNA” नाम से कुछ खास खूबियां बताई हैं। कंपनी का कहना है कि उसके फोन में सही कीमत के हिसाब से बेहतर स्पेसिफिकेशन, साफ-सुथरा सॉफ्टवेयर, भरोसा, प्राइवेसी और नई तकनीक पर ध्यान दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि Boltt स्मार्टफोन में बिना विज्ञापन वाला क्लीन एंड्रॉयड अनुभव मिलेगा। इसमें अनावश्यक ऐप्स (Bloatware) नहीं होंगे और यूजर्स की प्राइवेसी व सिक्योरिटी को प्राथमिकता दी जाएगी।

कैसा होगा ये फोन?

माइक्रोसाइट पर फोन का पूरा डिजाइन सामने नहीं आया है, लेकिन एक तस्वीर से संकेत मिलता है कि फोन में फ्लैट एज डिजाइन, पावर बटन के ऊपर वॉल्यूम बटन और पीछे की तरफ ऊपर की ओर वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में पंच-होल सेल्फी कैमरा मिलने की संभावना है। Boltt के फाउंडर और CEO अर्णव किशोर ने बताया कि कंपनी शुरुआत में 15 हजार रुपये से 20 हजार रुपये के सेगमेंट में अपने स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इस रेंज में कंपनी 4G और 5G दोनों विकल्प पेश करेगी। 

स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में बजट स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में Boltt ग्राहकों को बेहतर फीचर्स और किफायती कीमत के साथ नया विकल्प देने की कोशिश करेगा। कंपनी का दावा है कि उसके स्मार्टफोन इस कीमत वाले सेगमेंट में मौजूद फोन के बराबर या उनसे बेहतर स्पेसिफिकेशन देने की कोशिश करेंगे।

Flipkart होगा ऑनलाइन पार्टनर

Boltt स्मार्टफोन में लगभग स्टॉक एंड्रॉयड इंटरफेस मिलने की पुष्टि की गई है। कंपनी ने बिक्री के लिए Flipkart को ऑनलाइन पार्टनर बनाया है। वहीं, ऑफलाइन बाजार में Fire-Boltt के मौजूदा नेटवर्क का इस्तेमाल किया जाएगा, जिसकी मदद से कंपनी छोटे शहरों और कस्बों तक पहुंच बनाएगी। इसके अलावा, कंपनी ने देशभर में 400 से ज्यादा सर्विस सेंटर तैयार किए हैं, ताकि ग्राहकों को बिक्री के बाद बेहतर सेवा मिल सके।

कब होगा फोन लॉन्च

हालांकि, कंपनी ने अभी तक फोन के प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और अन्य स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी जारी नहीं की है। इसलिए लॉन्च के बाद ही साफ होगा कि Boltt स्मार्टफोन बाजार में Realme, Vivo, Oppo, iQOO और Infinix जैसे ब्रांड्स को कितनी चुनौती दे पाएंगे। 25 अगस्त का लॉन्च बजट स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प लेकर आ सकता है।

Also read: मार्केट में आने से पहले दिखी Pixel 11 Pro Fold की झलक, गूगल ने बताई इसकी लॉन्च डेट

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मार्केट में आने से पहले दिखी Pixel 11 Pro Fold की झलक, गूगल ने बताई इसकी लॉन्च डेट

Pixel 11 Pro Fold: गूगल ने Pixel 11 Pro Fold का पहला आधिकारिक टीज़र जारी किया है, जिसमें 12 अगस्त को होने वाले इसके आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन की एक झलक दिखाई गई है। छोटे से टीज़र वीडियो में डिवाइस के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन Pixel 11 Pro Fold का सिल्हूट और इसके आंतरिक डिस्प्ले की एक झलक दिखाई गई है।

प्रमोशनल मैसेज से यूजर्स को मिलेगा छुटकारा, WhatsApp जल्द ला रहा नया ‘Offers’ चैट टैब

WhatsApp New Feature: WhatsApp एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट लेकर आया है। दरअसल, WhatsApp एक नए फ़ीचर का टेस्ट कर रहा है, जो यूजर्स को उनकी मुख्य चैट सूची को व्यवस्थित रखने में मदद करेगा। इसके तहत ऑफर्स, डील्स और हवाई सफर वाले संदेश एक निश्चित समय के बाद स्वचालित रूप से एक विशेष ‘ऑफ़र और अपडेट’ फ़ोल्डर में चले जाएंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast