Search KhabarFast

Press ESC to close

खराब प्रदर्शन या कुछ और!संजू सैमसन टीम से बाहर, जिम्बाब्वे दौरे के लिए कई दिग्गजों की छुट्टी!

खराब प्रदर्शन या कुछ और!संजू सैमसन टीम से बाहर, जिम्बाब्वे दौरे के लिए कई दिग्गजों की छुट्टी!

India Squad For Zimbamve Tour: बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 15 सदस्यीय टीम इसी महीने वाले वाली 3 मैचों की टी20 सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी। इस टीम एक दो नही, बल्कि चार बदलाव किए गए हैं। यहां तक की टी20 विश्व कप जीत में भारत के लिए अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन को भी भारतीय टीम से बाहर रखा गया है।

जिन चार नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, उनमें तीन का इंटरनेशनल डेब्यू होना बाकी है। इसके अलावा एक खिलाड़ी ने पिछले महीने इंटरनेशल क्रिकेट में कदम रखा है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज

दरअसल, जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई से 26 जुलाई के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। सेलेक्टर ने पहली बार सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह, अशोक शर्मा और यश ठाकुर के अलावा हर्ष दुबे को मौका दिया है। इनमें हर्ष दुबे ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने भारत की तरफ से दो वनडे मैच खेले हैं। जबकि प्रभसिमरन सिंह, अशोक शर्मा और यश ठाकुर का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू होना बाकी है।

Also read: FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक एंट्री, नॉकआउट में पहुंचे स्विट्जरलैंड और कनाडा

टीम में हुए कुल 6 बदलाव

सैमसन की जगह चयनकर्ताओं ने प्रभसिमरन सिंह को मौका दिया है। जबकि वॉशिंगटन सुंदर की जगह रिंकू सिंह को जिम्बाब्वे दौरे के लिए चुना गया है। अक्षर पटेल की जगह ऑलराउंडर हर्ष दुबे को जगह दी गई है। अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और रवि बिश्नोई की जगह टीम में तेज गेंदबाज अशोक शर्मा, यश ठाकुर और मयंक यादव को मौका मिला है। इस तरह जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में 6 बदलाव किए गए हैं। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि सैमसन को ड्रॉप किया गया है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: स्पेन से हार के बाद छलके मेसी के आंसू, AFA बोला- 'कप्तान, आपके आंसू हमारे आंसू'

FIFA World Cup 2026: अर्जेटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) ने दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को सांत्वना दी। रविवार (स्थानीय समय) को न्यू जर्सी में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद मेसी की आंखों में आंसू देखे गए थे। एसोसिएशन ने कहा, "कप्तान, आपके आंसू हमारे आंसू हैं। एक्स्ट्रा टाइम के बाद स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। इसके साथ ही लियोनेल मेसी का खिताब बचाने का अभियान खत्म हो गया और स्पेन (ला रोजा) का शानदार अपराजित अभियान पूरा हुआ, जिसमें उन्होंने आठ मैचों में सिर्फ एक गोल खाया। हार के बाद अर्जेंटीना के कप्तान भावुक दिखे जब वे अपने साथियों को रनर-अप मेडल लेते हुए देख रहे थे।

Lionel Messi News: मेसी के संन्यास की अटकलों पर हेड कोच का बड़ा बयान, कहा-जब तक चाहें खेलेंगे मेसी

Lionel Messi News: न्यू जर्सी में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद अर्जेंटीना के मैनेजर लियोनेल स्कालोनी ने लियोनेल मेसी की तारीफ करते हुए कहा कि वे "तब तक खेलते रहेंगे जब तक वे खुद ऐसा करना चाहें" और उन्हें अब तक का सबसे बेहतरीन फ़ुटबॉल खिलाड़ी बताया। हेड कोच लियोनेल स्कालोनी ने लियोनेल मेसी की तारीफ की और कहा कि 39 साल के मेसी तब तक खेलते रहेंगे जब तक वे चाहें। उन्होंने मेसी को अब तक का सबसे महान फुटबॉलर बताया और उनकी सभी उपलब्धियों पर गर्व जाहिर किया।

फीफा विश्व फाइनल मैच में आखिरी बार मैदान पर दिेखेंगे लियोनल मेसी? सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

FIFA World Cup Final:फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मैच से पहले लियोनेल मेसी ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के लिए एक बहुत ही भावुक पोस्ट शेयर किया है। स्पेन के खिलाफ होने वाले इस बड़े मैच से ठीक पहले, अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने कहा कि उनके लिए जीती हुई ट्रॉफियों से कहीं ज्यादा अपनी टीम के साथियों के साथ बिताया गए समय, साथ का संघर्ष और वे यादगार पल सबसे ज्यादा अहम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast