Search KhabarFast

Press ESC to close

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक एंट्री, नॉकआउट में पहुंचे स्विट्जरलैंड और कनाडा

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक एंट्री, नॉकआउट में पहुंचे स्विट्जरलैंड और कनाडा

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में बड़ा उलटफेर और ऐतिहासिक पल देखने को मिला हैं। साउथ अफ्रीका, स्विट्जरलैंड और कनाडा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राउंड ऑफ़ 32 में अपनी जगह पक्की कर ली है। साउथ अफ्रीका, जिसे ‘बाफ़ाना बाफ़ाना’ के नाम से जाना जाता है,  उन्होंने अपने आखिरी ग्रुप मैच में साउथ कोरिया को 1-0 से हराकर पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में पहुंचकर इतिहास रच दिया। टीम ग्रुप A में चार अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही और इस उपलब्धि के साथ वह नॉकआउट में पहुंचने वाली सातवीं अफ्रीकी टीम बन गई है।

वहीं स्विट्जरलैंड ने भी शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए वैंकूवर में कनाडा को 2-1 से हराकर लगातार चौथी बार राउंड ऑफ 32 में जगह बनाई। टीम ने ग्रुप B में दो जीत और एक ड्रॉ के साथ सात अंक हासिल कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। OptaJoe के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार संस्करणों में लगातार नॉकआउट में पहुंचने वाली स्विट्जरलैंड यूरोप की चुनिंदा टीमों में शामिल हो गई है, जिसमें सिर्फ फ्रांस ने यह उपलब्धि दोहराई है।

Also read: FIFA World Cup 2026: विश्व कप में क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इतिहास रचने वाला प्रदर्शन, 6 वर्ल्ड कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

दूसरी और सह-मेजबान कनाडा ने भी राउंड ऑफ 32 में जगह बनाकर इतिहास के पन्नों में नाम दर्ज कराया है। टीम ने एक जीत, एक ड्रॉ और एक हार के साथ चार अंक हासिल किए और ग्रुप B में दूसरे स्थान पर रही। खास बात यह है कि 1994 के बाद यह पहली बार है जब किसी मेजबान टीम ने केवल चार अंकों के साथ ग्रुप स्टेज पार किया है। कुल मिलाकर, यह ग्रुप स्टेज कई रिकॉर्ड और ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ फुटबॉल प्रशंसकों के लिए बेहद रोमांचक साबित हुआ।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ICC Ranking: हार के बाबूजद टेस्ट रैंकिंग में बांग्लादेश ने लगाई छलांग, पाकिस्तान की हालत खराब

ICC Test Ranking:ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुआ। दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता। मैके के ग्राउंड पर खेला गया ये मुकाबला दो दिन में खत्म हो गया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मुकाबलें को एक पारी और 51 रनों से अपने नाम कर लिया।

INDvsSLTest:श्रीलंका में देवदत्त पडिक्कल का बल्ला उगल रहा आग, जड़ा लगातार दूसरा शतक; नंबर 3 की टेंशन दूर?

INDvsSLTest:भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला आग उगल रह है। अपना शानदाप फॉर्म जारी रखते हुए भारतीय बल्लेबाज देवदत्त पड्डिकल ने लगातार दूसरा शतक लगाया है। उन्होंने 168 गेंदों में शतक पूरा किया और 117 रन बनाए।

Vaibhav Sooryavanshi:सूर्यवंशी फिर चौके-छक्के देखने के लिए रहिए तैयार, शमी-सरफाज भी मैदान पर दिखाएंगे जौहार

Vaibhav Sooryavanshi:बेंगलुरु में दलीप ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत रव‍िवार (23 अगस्त) से हो रही है. जो भारत के घरेलू क्रिकेट सीजन की शुरुआत है। दलीप ट्रॉफी में फोकस में सबसे ज्यादा इस बार वैभव सूर्यवंशी रहेंगे, जो इस बार ईस्ट जोन के कप्तान बनाए गए हैं। वैभव का मैच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के बेंगलुरु में मौजूद के ग्राउंड में होना है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast