Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, आरोपी फरार; पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हरियाणा के भिवानी में पुरानी रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, आरोपी फरार; पुलिस जांच में जुटी

Haryana News: हरियाणा के भिवानी जिले के गांव दांग कलां में एक साल पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि फरार चल रहे एक युवक ने गांव के ही निवासी पर पीछे से गोली चला दी। घायल युवक को उपचार के लिए चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, भिवानी जिले के गांव दांग कलां का है। गांव निवासी बिंटू पुत्र ओमप्रकाश ने आरोप लगाया है कि गांव के ही संजय पुत्र बीर सिंह ने उस पर गोली चला दी। पीड़ित के मुताबिक करीब एक साल पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखे हुए था। बिंटू का आरोप है कि इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने उस पर पीछे से गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद घायल बिंटू को भिवानी के चौधरी बंसीलाल सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बिंटू हिसार स्थित लाला लाजपत राय विश्वविद्यालय में कार्यरत है।

Also read: Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में चलती कार में लगी आग, बाल-बाल बचे दंपती

इलाके में दहशत का माहौल

बताया जा रहा है कि आरोपी संजय के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, साक्ष्य जुटाए और पीड़ित के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है और आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, इस फायरिंग की घटना के बाद गांव दांग कलां में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

MP News: बर्थडे पार्टी से लौटते समय ट्रक से टकराई SUV, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 1 गंभीर रूप से घायल

Maihar Road Accident: मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां मैहर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर एक एसयूवी के ट्रक से टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत, घर में सोते समय हुआ हादसा

Rajasthan News: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में निम्बाहेड़ा उपखण्ड के कनेरा थाना क्षेत्र के गांव लुनखन्दा में सोमवार देर रात्रि आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। ये सभी फसल की रखवाली के लिए खेत पर बने झोंपड़े में सो रहे थे। मृतकों में दादा, दादी और उनका पोता शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के शव को कनेरा चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है, जिनके मंगलवार को पोस्टमार्टम होंगे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast