Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Rain: मॉनसून के असर से दिल्ली का मौसम हुआ कूल-कूल, कई इलाकों में जोरदार बारिश; तेज हवाओं ने बांधा समा

Delhi Rain: मॉनसून के असर से दिल्ली का मौसम हुआ कूल-कूल, कई इलाकों में जोरदार बारिश; तेज हवाओं ने बांधा समा

Delhi Rain: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आखिरकार मॉनसून का असर दिखाई देने लगा है। आज मंगलवार दोपहर से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। इस जौरान कई इलाकों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश देखने को मिली। अचानक बदले मौसम से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली है।

Also read: PF धारकों के लिए खुशखबरी, खाते में इतना बढ़कर आएगा ब्याज का पैसा; 8 करोड़ लोगों को होगा फायदा

दिल्ली में मॉनसून की बौछारें

बता दें, आज 07 जुलाई की दोपहर देश की राजधानी दिल्ली में मॉनसून की बौछारें पड़ीं। IMD से मिले अपडेट के अनुसार, साउथ दिल्ली, नॉर्थवेस्ट दिल्ली और NCR से सटे गुरुग्राम, नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद में बारिश हुई। आज सुबह से ही आसमान में काले बादलों का साया था। वहीं, बारिश होने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। साथ ही, तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग की मानें तो तापमान 30-37 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मालूम हो कि दिल्ली में मॉनसून 02 जुलाई को पहुंचा था।

IMD ने दिल्ली-NCR के लिए आज और अगले कुछ दिनों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे ज्यादा का अनुमान जताया गया है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। IMD ने आज पूरे दिन के लिए बादल बरसने का पूर्वानुमान जारी किया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत अमित शाह का बड़ा कदम, दिल्ली में लगेंगे 1 करोड़ से अधिक देसी पौधे

Delhi News: राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को दिल्ली में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत 'इको रेस्टोरेशन मेगा प्लांटेशन ड्राइव' की शुरुआत की। उन्होंने घोषणा की कि सरकार की 'ग्रीन दिल्ली के फेफड़े' (lungs of Green Delhi) बनाने की योजना के तहत, अगले चार वर्षों में रिज इलाके में एक करोड़ से ज़्यादा देसी पौधे लगाए जाएंगे।

53 गांवों की जमीन पर बनेगा 32 हजार करोड़ का ये एक्सप्रेस-वे, उद्योगों के निर्माण से खुलेंगे रोजगार के नए अवसर

Morgram-Kishanganj Expressway: बिहार के सीमांचल क्षेत्र की सड़क कनेक्टिविटी को और ज्यादा बेहतर और मजबूत करने के लिए एक महत्वाकांक्षी एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने के लिए पश्चिम बंगाल के मोरग्राम से बिहार के किशनगंज तक एत हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा।

Weather Update: दिल्ली से लेकर गुरुग्राम तक बदला मौमस का मिजाज, झमाझम हुई बारिश; गाड़ियों पर गिरा पेड़

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मानूसन का असर दिखने लगा है। आसमान में छाए घने बादल के बीच कुछ जगह हल्की-फुल्की तो कुछ जगह तेज बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast