Search KhabarFast

Press ESC to close

किस देश ने जीती सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी, ऑस्ट्रेलिसा के आस-पास कोई नहीं;भारत कितने नंबर पर

किस देश ने जीती सबसे ज्यादा आईसीसी ट्रॉफी, ऑस्ट्रेलिसा के आस-पास कोई नहीं;भारत कितने नंबर पर

ICC Trophy Holder: ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई पुरुष और महिला टीम ने आईसीसी ट्रॉफी की झड़ी लगा दी है।

वुमने क्रिकेट में दो आईसीसी टाइटल होते हैं, वह भी ऑस्ट्रेलिया के पास हैं। एक और ट्रॉफी 5 जुलाई 2026 को ऑस्ट्रेलिया ने अपने कैबिनेट में जोड़ा है। चलिए आपको बताते हैं कि किस टीम के पास कितने आईसीसी टाइटल हैं?

ऑस्ट्रेलिया के पास रिकॉर्ड ट्रॉफी

मेंस और वुमेंस में सबसे ज्यादा खिताब ऑस्ट्रेलिया के पास है। मेंस क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के पास 6 वनडे विश्व कप, 2 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी,एक टी20 विश्व कप और एक विश्व टेस्ट चैंपियनशिप खिताब है। 6 बार टीम वनडे विश्व कप की चैंपियन रही है और इतने ही बार महिला टीम ने टी20 विश्व कप जीता है।


भारत दूसरे नंबर पर

ऑस्ट्रेलिया 24 खिताबों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि भारतीय टीम दूसरे स्थान पर। 10 आईसीसी खिताब भारतीय टीम के खाते में है। मेंस और वुमेंस क्रिकेट में कुल 9 खिताब टीम इंडिया ने जीते हैं। इनमें एक खिताब भारत ने संयुक्त रूप से जीता है। मेंस क्रिकेट की बात करें तो भारत दो वनडे विश्व कप, 3 टी20 विश्व कप और 3 चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुका है। वुमेंस क्रिकेट में भारत सिर्फ एक वनडे विश्व कप जीता है।

Also read: FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, साउथ अफ्रीका की ऐतिहासिक एंट्री, नॉकआउट में पहुंचे स्विट्जरलैंड और कनाडा


इंग्लैंड और वेस्टइंडीज कौन स्थान पर

इंग्लैंड की टीम खिताब जीतने के मामले में तीसरे नंबर पर है। जिसने 8 खिताब अपने नाम किए है। इंग्लैंड की मेंस टीम ने एक वनडे विश्व कप और दो टी20 विश्व कप जीते हैं। वहीं, वुमेंस ने 4 वनडे विश्व कप और एक टी20 विश्व कप जीते हैं। चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम हैं, जिनके पास 4 आईसीसी खिताब है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: स्पेन से हार के बाद छलके मेसी के आंसू, AFA बोला- 'कप्तान, आपके आंसू हमारे आंसू'

FIFA World Cup 2026: अर्जेटीना फुटबॉल एसोसिएशन (AFA) ने दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को सांत्वना दी। रविवार (स्थानीय समय) को न्यू जर्सी में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद मेसी की आंखों में आंसू देखे गए थे। एसोसिएशन ने कहा, "कप्तान, आपके आंसू हमारे आंसू हैं। एक्स्ट्रा टाइम के बाद स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराया। इसके साथ ही लियोनेल मेसी का खिताब बचाने का अभियान खत्म हो गया और स्पेन (ला रोजा) का शानदार अपराजित अभियान पूरा हुआ, जिसमें उन्होंने आठ मैचों में सिर्फ एक गोल खाया। हार के बाद अर्जेंटीना के कप्तान भावुक दिखे जब वे अपने साथियों को रनर-अप मेडल लेते हुए देख रहे थे।

Lionel Messi News: मेसी के संन्यास की अटकलों पर हेड कोच का बड़ा बयान, कहा-जब तक चाहें खेलेंगे मेसी

Lionel Messi News: न्यू जर्सी में FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में स्पेन से 1-0 की हार के बाद अर्जेंटीना के मैनेजर लियोनेल स्कालोनी ने लियोनेल मेसी की तारीफ करते हुए कहा कि वे "तब तक खेलते रहेंगे जब तक वे खुद ऐसा करना चाहें" और उन्हें अब तक का सबसे बेहतरीन फ़ुटबॉल खिलाड़ी बताया। हेड कोच लियोनेल स्कालोनी ने लियोनेल मेसी की तारीफ की और कहा कि 39 साल के मेसी तब तक खेलते रहेंगे जब तक वे चाहें। उन्होंने मेसी को अब तक का सबसे महान फुटबॉलर बताया और उनकी सभी उपलब्धियों पर गर्व जाहिर किया।

फीफा विश्व फाइनल मैच में आखिरी बार मैदान पर दिेखेंगे लियोनल मेसी? सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

FIFA World Cup Final:फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल मैच से पहले लियोनेल मेसी ने सोशल मीडिया पर अपनी टीम के लिए एक बहुत ही भावुक पोस्ट शेयर किया है। स्पेन के खिलाफ होने वाले इस बड़े मैच से ठीक पहले, अर्जेंटीना के कप्तान मेसी ने कहा कि उनके लिए जीती हुई ट्रॉफियों से कहीं ज्यादा अपनी टीम के साथियों के साथ बिताया गए समय, साथ का संघर्ष और वे यादगार पल सबसे ज्यादा अहम है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast