Search KhabarFast

Press ESC to close

PM Modi Indonesia Visit: भारत-इंडोनेशिया संबंधों का नया सुनहरा अध्याय, पीएम मोदी ने साझेदारी को बताया 21वीं सदी के लिए अहम

PM Modi Indonesia Visit: भारत-इंडोनेशिया संबंधों का नया सुनहरा अध्याय, पीएम मोदी ने साझेदारी को बताया 21वीं सदी के लिए अहम

PM Modi Indonesia Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे होते द्विपक्षीय संबंधों पर ज़ोर दिया और इस बढ़ती साझेदारी को एक "नया सुनहरा अध्याय" बताया, जिसमें 21वीं सदी के लिए बड़ी संभावनाएं हैं। बता तें कि इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने शानदार मेहमाननवाज़ी और इंडोनेशिया के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'बिंटांग आदिपूर्णा' से सम्मानित किए जाने के लिए गहरा आभार व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं सबसे पहले अपने दोस्त, राष्ट्रपति प्राबोवो को शानदार स्वागत के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा, "उनके निमंत्रण पर इंडोनेशिया आकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। आज सुबह मुझे बहुत सम्मान और आदर के साथ सर्वोच्च सम्मान दिया गया। यह पुरस्कार सभी भारतीयों, इंडोनेशियाई लोगों के स्नेह और हमारे दोनों देशों के बीच मज़बूत द्विपक्षीय संबंधों के लिए है।"

उन्होंने दोनों नेताओं के बीच मज़बूत व्यक्तिगत संबंधों को याद करते हुए कहा कि भारत को पिछले साल गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति प्राबोवो का स्वागत करने का सौभाग्य मिला था। पिछले साल, हमें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उनका स्वागत करने का मौका मिला था। साझेदारी के विकास पर बात करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि हाल के वर्षों में इन संबंधों में काफी तेजी आई है। उन्होंने कहा, "पिछले कुछ वर्षों में, भारत और इंडोनेशिया के संबंधों में नया भरोसा, गहराई और ऊर्जा आई है।

2018 की व्यापक रणनीतिक साझेदारी का ज़िक्र करते हुए, पीएम मोदी ने कहा कि यह सहयोग "नई ऊंचाइयां छू रहा है" और इसमें विकास, सुरक्षा, तकनीक, संस्कृति और शिक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में सक्रिय सहयोग शामिल है। उन्होंने कहा, "2018 में बनी व्यापक रणनीतिक साझेदारी अब नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है। हम विकास, सुरक्षा, टेक्नोलॉजी, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्रों में तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।

भविष्य की ओर देखते हुए, प्रधानमंत्री ने इस गठबंधन के बड़े बदलाव लाने वाले असर पर भरोसा जताया। पीएम मोदी ने कहा, "मुझे यकीन है कि आज से भारत और इंडोनेशिया के द्विपक्षीय संबंधों में एक नया सुनहरा अध्याय शुरू होगा।" उन्होंने आगे कहा कि मज़बूत हुए इस रिश्ते का 21वीं सदी और पूरी मानवता पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

इससे पहले दिन में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो ने घोषणा की कि इंडोनेशिया ने पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च सम्मान, 'बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया' मेडल से सम्मानित किया है। मंगलवार को जकार्ता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य औपचारिक स्वागत किया गया। वहां घोड़ों पर सवार गार्ड, औपचारिक 'गार्ड ऑफ ऑनर' और उत्साहित भीड़ के साथ इंडोनेशिया की उनकी आधिकारिक यात्रा की शुरुआत हुई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PF धारकों के लिए खुशखबरी, खाते में इतना बढ़कर आएगा ब्याज का पैसा; 8 करोड़ लोगों को होगा फायदा

Interest On PF: 8 करोड़ लोगों के लिए खुशखबरी सामने आई है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के सदस्यों के पीएफ खाते में जमा रकम बढ़ने वाली है।

Delhi Monsoon: मॉनसून के असर से दिल्ली का मौसम हुआ कूल-कूल, कई इलाकों में जोरदार बारिश; तेज हवाओं ने बांधा समा

Delhi Rain: दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में आखिरकार मॉनसून का असर दिखाई देने लगा है। आज मंगलवार दोपहर से ही आसमान में काले बादल छाए हुए थे। इस जौरान कई इलाकों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ जोरदार बारिश देखने को मिली। अचानक बदले मौसम से दिल्लीवासियों को गर्मी से राहत मिली है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast